मुंबई पुलिस, गणेश विसर्जन सुरक्षा व्यवस्था  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में गणेश विसर्जन की भव्य तैयारी, 23 हजार पुलिसकर्मी तैनात, गिरगांव में बना कंट्रोल रूम

Mumbai Ganesh Visarjan 2026: मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए 23 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एआई कैमरे, ड्रोन और गिरगांव चौपाटी पर नए इमरजेंसी कंट्रोल रूम से निगरानी होगी।

रूपम सिंह

Mumbai Ganesh Visarjan Security Arrangements: मुंबई में 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और बीएमसी ने व्यापक तैयारियां की हैं।

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शहर में 23 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा करीब 3,500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और विसर्जन स्थलों पर यातायात संभालेंगे।

AI कैमरे, CCTV और ड्रोन से निगरानी

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया है। प्रमुख विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों पर करीब 10 हजार CCTV कैमरों, जिनमें AI और फेस-रिकग्निशन तकनीक वाले कैमरे भी शामिल हैं, से निगरानी की जाएगी। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और किसी क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था में SRPF, Force One, क्विक रिस्पॉन्स टीम, दंगा नियंत्रण दल, डेल्टा और कॉम्बैट टीम तथा एंटी-ड्रोन स्क्वॉड जैसे विशेष दल भी शामिल हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

7 हजार मंडल और लाखों घरों की प्रतिमाएं

मुंबई में करीब 7 हजार सार्वजनिक गणपति मंडल हैं, जिनमें 132 प्रमुख मंडल शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में घरेलू गणपति प्रतिमाओं का भी विसर्जन होगा। शहर में कुल 341 प्राकृतिक और कृत्रिम विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

गिरगांव चौपाटी, दादर, माहिम, जुहू, वर्सोवा, बांद्रा और पवई जैसे प्रमुख इलाकों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था भी रहेगी सख्त

गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के करीब 3,500 जवान और अधिकारी प्रमुख जुलूस मार्गों पर तैनात रहेंगे। कई सड़कों को सामान्य यातायात के लिए बंद किया गया है, जबकि कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। भारी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।

गिरगांव चौपाटी पर पहली बार इमरजेंसी कंट्रोल रूम

इस वर्ष पहली बार स्वराज्यभूमि यानी गिरगांव चौपाटी पर समर्पित Emergency Management Control Room शुरू किया गया है। यहां BMC आपदा प्रबंधन विभाग, मुंबई पुलिस, अग्निशमन दल, स्वास्थ्य विभाग, BEST, NDRF और HAM रेडियो ऑपरेटर मिलकर काम करेंगे।

कंट्रोल रूम से चौपाटी क्षेत्र के CCTV फीड की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा दो ड्रोन रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित एजेंसियों के बीच तुरंत समन्वय किया जा सके।

श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने, अनधिकृत स्थान पर वाहन न खड़ा करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

अनंत चतुर्दशी के दौरान महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात पुलिस ने कही है।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम