गणेश प्रतिमा को विजर्सन के लिए ले जाते भक्त (सोर्स: एएनआई) 
मुंबई

अगले बरस तू जल्दी आ...लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

Ganesh Utsav: महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन धूमधाम से जारी है। गिरगांव चौपाटी पर लालबागचा राजा समेत कई प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए ले जाया गया। लालबागचा राजा का थोड़ी देर में विसर्जन होगा।

आकाश मसने

Mumbai Ganesh Visarjan: महाराष्ट्र भर में रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है, मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर सुबह बारिश के बीच हजारों श्रद्धालु लालबागचा राजा समेत अन्य गणेश प्रतिमाओं को विदाई देने के लिए एकत्रित हुए है। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर और मुंबई पुलिस के ड्रोन ने हवाई निगरानी बनाए रखी।

लालबागचा राजा सहित प्रमुख सार्वजनिक गणेश मंडलों की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाए जाने की शोभायात्राएं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को शुरू हुईं और रात भर जारी रहीं। ये प्रतिमाएं रविवार तड़के समुद्र तट पर पहुंची जिसके बाद विसर्जन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

हालांकि लालबागचा का विसर्जन थोड़ी देर के लिए टाल दिया गया है। समुद्र में आ रही ऊंची लहरों के कारण विसर्जन प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

लालबागचा राजा सहित सार्वजनिक मंडलों की कम से कम आधा दर्जन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन गिरगांव चौपाटी पर किया जा रहा है और इसके पूरा होने में कुछ समय लगने की संभावना है। लालबागचा राजा की मूर्ति को एक विशेष रूप से निर्मित मंच पर ले जाने के प्रयास जारी हैं और फिर उसे विसर्जन के लिए गहरे समुद्र में ले जाया जाएगा।

अनंत अंबानी पहुंचे समुद्र तट

उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी भी लालबागचा राजा को विदाई देने के लिए समुद्र तट पर मौजूद रहे। मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन पर कड़ी निगरानी रखी। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 25,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर सुबह करीब 10.45 बजे हुई, जब बिजली का एक तारगणपति की मूर्ति को छू गया, जिससे मूर्ति के पास खड़े छह श्रद्धालुओं को करंट लग गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के निजी चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया और उनमें से एक को नगर निगम संचालित सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि सेवन हिल्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बीनू सुकुमारन कुमारन (36) को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच अन्य सुभांशु कामत (20), तुषार गुप्ता (20), धर्मराज गुप्ता (49), करण कनौजिया (14) और अनुष गुप्ता (6) को पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

पालघर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान खाड़ी में तीन लोग बह गए थे जिन्हें बचाया लिया गया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विरार (पश्चिम) के नारंगी जेट्टी पर हुई।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z