प्रतीकात्मक फोटो  
मुंबई

मुंबई के सानपाड़ा इलाके में हुई गोलीबारी, 5-6 राउंड की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

मुंबई के सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी की घटना की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह गोलीबारी नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई। अज्ञात आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की।

प्रिया जैस

मुंबई: मुंबई के सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी की घटना की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह गोलीबारी नवी मुंबई के सानपाड़ा के डी मार्ट परिसर में हुई। अज्ञात आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की जांच जारी है।

नए साल की शुरुआत में ही नवी मुंबई में अपराध की बड़ी घटना सामने आई हैं। जहां सानपाड़ा इलाके में गोलीबारी के चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह डी मार्ट परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की है और व्यक्ति फायरिंग कर भाग गया है।

तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी ने पांच से छह राउंड फायरिंग की और फिर तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह व्यक्ति कौन था, उसने फायरिंग क्यों की, उसके पास पिस्तौल कहां से आई, इसकी जांच पुलिस ने तुरंत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों ने फायरिंग की है और फायरिंग करने के बाद बाइक में सवार होकर भाग गए है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

डीसीपी अमित काले ने दी जानकारी

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले के मुताबिक, सानपाड़ा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की। उन्होंने बताया, "सुबह करीब साढ़े नौ बजे सानपाड़ा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर है। मामले की आगे जांच की जा रही है।"

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं