मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: कुलाबा में विदेशी महिला से 67 लाख की लूट, बाइक सवार फर्जी पुलिस फरार

Maharashtra News: मुंबई के कुलाबा इलाके में केन्या से आई एक 26 वर्षीय महिला से फर्जी पुलिस बनकर 67 लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार आरोपी टैक्सी रुकवाकर पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

अपूर्वा नायक

Kenyan Woman Robbed In Mumbai: मुंबई के दक्षिण मुंबई स्थित कुलाबा इलाके में पुलिस बनकर लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 26 वर्षीय केन्याई नागरिक महिला से करीब 67 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। यह वारदात तब हुई जब पीड़िता टैक्सी से होटल की ओर जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुमध्या नौहमंद आब्दी केन्या में बच्चों के कपड़ों का व्यापार करती है। व्यापार से जुड़े काम के सिलसिले में वह 26 जनवरी को केन्या से मुंबई पहुंची थी। मुंबई एयरपोर्ट से वह अपने साथियों के साथ टैक्सी में बैठकर कुलाबा स्थित राउंड रेसिडेंसी होटल जा रही थी।

बाइक सवारों ने पुलिस बनकर रोकी टैक्सी

रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर टैक्सी रुकवाई। आरोपियों ने महिला और उसके साथियों की तलाशी लेने का नाटक किया और बैग में रखी भारी रकम लेकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने कहा कि “पुलिस स्टेशन आकर मिलो”, लेकिन यह नहीं बताया कि किस पुलिस स्टेशन में।

चेहरे ढंके, पहचान मुश्किल

पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे रुमाल से ढंके हुए थे। बाइक चला रहा व्यक्ति मजबूत कद-काठी का था, उम्र करीब 35 साल, सांवला रंग, लगभग 5.5 फीट लंबा, नेवी ब्राउन शर्ट, डार्क ब्राउन पैंट और ब्राउन जूते पहने हुए था। उसने काला हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठा व्यक्ति 35 से 40 साल की उम्र का बताया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन ने पीड़िता की शिकायत पर धोखाधड़ी और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को शक है कि यह संगठित गिरोह की वारदात हो सकती है, जो विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत