फरहान अख्तर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मुंबई

Farhan Akhtar की कंपनी में 65 लाख का GST घोटाला, पूर्व अकाउंटेंट पर केस

Excel Entertainment fraud: खार पुलिस ने फरहान अख्तर से जुड़ी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पूर्व अकाउंटेंट पर 65 लाख रुपये के GST गबन का केस दर्ज किया है। आंतरिक जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: खार पुलिस ने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एक पूर्व अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

यह कंपनी अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर से जुड़ी हुई है। आरोप है कि आरोपी ने कंपनी के खातों से जीएसटी के नाम पर करीब 65 लाख रुपये का दुरुपयोग किया।

कंपनी के सीईओ विशाल रमेश रामचंदानी, जो वर्ष 2008 से एक्सेल एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अकाउंट्स विभाग में कार्यरत कास्कर जीएसटी फाइलिंग की जिम्मेदारी संभालता था। वर्ष 2019 से 2024 के बीच कंपनी की ओर से जीएसटी भुगतान के लिए रामचंदानी ने आरोपी के बैंक खाते में एनईएफटी के जरिए कुल 56 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

जांच में खुला फर्जीवाड़ा

आंतरिक जांच में सामने आया कि सरकारी खाते में केवल 9.75 लाख रुपये ही जमा किए गए, जबकि करीब 46.24 लाख रुपये का गबन कर लिया गया। जब कंपनी के सीएफओ जसवंत सिंह हिंदुजा ने जीएसटी भुगतान में हो रही देरी पर सवाल उठाए, तब इस मामले की गहराई से जांच शुरू की गई।

चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप मिश्रा की सलाह पर जब कंपनी ने जीएसटी पोर्टल की आईडी और पासवर्ड हासिल किए, तो पूरे घोटाले का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सीएफओ के सामने स्वीकार किया कि उसने यह रकम अपने निजी उपयोग में खर्च की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा