

नई दिल्ली: जीएसटी पोर्टल को जीएसटीआर-1 दाखिल करने से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जीएसटी नेटवर्क ने समस्या को लेकर जानकारी दी। जीएसटी नेटवर्क के सोशल मीडिया हैंडल, जीएसटी टेक पर एक अपडेट में कहा गया कि जीएसटीएन जीएसटीआर-1 समरी जेनरेशन और इसकी फाइलिंग के संबंध में आने वाली समस्या को स्वीकार करता है। आपको सूचित किया जाता है कि हमारी टीम इस पर काम कर रही है और जल्द ही इसे ठीक कर देगी। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
इसके बाद जब टैक्सपेयर्स को पोर्टल पर अपने इनडाइरेटक्ट टैक्स की रिटर्न दाखिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, तो जीएसटी नेटवर्क ने शुक्रवार को एक और संदेश पोस्ट किया जिसमें टैक्स फाइल करने वालों को जानकारी दी गई कि समस्या जल्द ही हल हो जाएगी और इस बात का भी जिक्र किया गया कि टैक्स फाइल करने की तारीख आगे भी बढ़या जा सकता है।
जीएसटी नेटवर्क के सोशल मीडिया हैंड सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि समय सीमा को बढ़ाने पर विचार करने के लिए सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड) को इस समस्या से जुड़े रिपोर्ट भेजी थी, जो शनिवार को समाप्त होने वाली है। दिसंबर 2024 की टैक्स फाइल करने की आखिरी तारीखी 11 जनवरी है, और क्यूआरएमपी दाखिल करने वालों के लिए यह 13 जनवरी है।
टैक्सपेयर्स के मुताबिक, पिछले कई घंटों से वे जीएसटी भरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फाइल अपडेट नहीं हो पा रही है। इससे बहुत-से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, उन व्यापारियों को जो आखिरी दिन अपना रिटर्न दाखिल करने की योजना बना रहे थे। पोर्टल के डाउन होने के बाद से टैक्सपेयर्स डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
टैक्सपेयर्स का कहना है कि यह तकनीकी समस्या जीएसटी पोर्टल की तरफ से हुई है, इसलिए उन्हें रिटर्न फाइल करने के लिए अतिरिक्त मोहलत मिले। टैक्सपेयर्स डेडलाइन को कम से कम 2 दिन के लिए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी इस पर टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी तक यह भी तय नहीं है कि जीएसटी की साइट कब तक काम करना शुरू करेगी।