बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे एकनाथ शिंदे व शिवसेना नेता सोर्स: एक्स/@mieknathshinde
मुंबई

बालासाहेब ठाकरे की सच्ची विरासत को आगे बढ़ा रही शिवसेना, एकनाथ शिंदे बोले- 80-20 के फॉर्मूले पर चल रही सरकार

Eknath Shinde On Balasaheb Thackeray: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा महायुति सरकार 80% समाजनीति, 20% राजनीति के मूलमंत्र पर काम कर रही।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आकाश मसने

Highlights

  • एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • बालासाहेब के 80% समाजनीति और 20% राजनीति के मूलमंत्र पर काम कर रही है महायुति सरकार

  • एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसानों की आर्थिक सहायता के लिए सभी दल एकजुट हों

Eknath Shinde Paid Tribute To Balasaheb Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगियों के साथ हिंदूहृदयसम्राट एवं शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों और ‘80 प्रतिशत समाजनीति तथा 20 प्रतिशत राजनीति’ के मूलमंत्र को शिवसेना आज भी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रही है। बालासाहेब की विचारधारा से प्रेरित होकर महाराष्ट्र सरकार आम जनता के हित में लगातार फैसले ले रही है और समाजकारण को प्राथमिकता दे रही है।

हम संकटग्रस्तों के दरवाजे तक शिवसेना

एकनाथ शिंदे ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बालासाहेब के निष्ठावान शिवसैनिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। बालासाहेब की सीख थी कि कार्यकर्ता घर में नहीं, बल्कि लोगों के दरवाजे पर दिखाई देना चाहिए। इसी विचार को आत्मसात करते हुए शिवसैनिक आज सूखे और संकट से जूझ रहे किसानों के खेतों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं, दुख और परेशानियां समझ रहे हैं।

'जहां संकट, वहां शिवसेना' की सीख पर काम

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे की सीख थी कि जहां संकट हो, वहां शिवसेना और जहां आपदा हो, वहां शिवसेना सबसे पहले पहुंचनी चाहिए। इसी विचार को व्यवहार में उतारते हुए राज्य के सभी सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों की मदद करने के निर्देश शिवसेना के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को दिए गए हैं। संकट की इस घड़ी में किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने किसानों को भरोसा दिया था कि उनकी दिवाली काली नहीं होने देंगे और इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार की ओर से किसानों को तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा शिवसेना की ओर से भी दिवाली सहायता प्रदान की गई है। किसानों के साथ यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

किसानों को मिलेंगी 12 प्रकार की राहत और सुविधाएं

एकनाथ शिंदे ने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार राज्य में सूखा घोषित किया गया है। पूरे मंत्रिमंडल ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को समझा है। सूखा प्रभावित किसानों को 12 प्रकार की रियायतों के साथ नुकसान भरपाई का लाभ भी दिया जाएगा। सरकार किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसानों को मिलने वाली अग्रिम आर्थिक सहायता के मुद्दे पर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं, बल्कि किसानों के साथ मजबूती से खड़े होने का अवसर है।

किसानों पर आए संकट को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर उनकी परेशानियां दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता, उपनेता, मंत्री, सांसद, विधायक और प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी