पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा करते महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde) 
मुंबई

शिंदे ने खाेला शिकायत का पिटारा, दिल्ली में मोदी-शाह के साथ डेढ़ घंटे की मीटिंग, PM बोले- सब्र करो

Eknath Shinde दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी व अमित शाह से मुलाकात कर महायुति में चल रही खींचतान और योजनाओं पर रोक की शिकायत की। निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

आकाश मसने

Eknath Shinde Meets PM Modi: महायुति सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को एक बार फिर दिल्ली पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने शिकायतों का पिटारा खोला। शिंदे ने महायुति सरकार के अंदर चल रही खींचतान से मोदी को अवगत कराया है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि उनकी कई योजनाओं पर ब्रेक लगाया जा रहा है। साथ ही नवी मुंबई में बीजेपी नेता व कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक को आगे कर उनकी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं। पीएम मोदी के साथ शिंदे की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली।

निकाय चुनाव के लेकर हुई बात

शिंदे ने महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मोदी और शाह को ब्रीफ किया है। उनका मानना है कि जिस तरह से पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे एकजुट होकर चनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उसे देखते हुए महायुति का एकजुट होकर चुनाव लड़ना बेहद जरुरी है।

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि महायुति गठबंधन निकाय चुनाव मिल कर लड़ेगी। लेकिन कुछ जगहों पर स्थानीय समीकरण को देखते हुए फ्रेंडली फाइट भी हो सकती है। हालांकि शिंदे इसके पक्ष में नहीं हैं।

विकास के मुद्दों पर चर्चा हुईः शिंदे

पीएम मोदी से मिलने के बाद शिंदे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को दिवाली और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने पीएम को शाल, पुष्पगुच्छ और संत तुकाराम महाराज की प्रतिमा भेंट की। डिप्टी सीएम ने बताया कि बैठक के दौरान केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर शिंदे ने कहा कि सीट बंटवारे और साथ मिल कर चुनाव लड़ने के बारे में महायुति में शामिल सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेता मिल कर फैसला करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि एनडीए में शामिल सभी घटक दल विचारधारा से जुड़े हुए दल हैं और यह मोर्चा हमेशा की तरह मजबूत बना रहेगा।

कल मुंबई दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। वे 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' के तहत महाराष्ट्र के लिए बनाए गए गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाले दो अत्याधुनिक जहाजों का उद्घाटन करेंगे। शाह का महायुति के प्रमुख नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?