-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Amit Shah Said Shivaji Followers Changed The Names Of Aurangabad And Ahmednagar
औरंगजेब के चेलों में हिम्मत नहीं…शाह बोले- शिवाजी के अनुयायियों ने बदला औरंगाबाद-अहमनगर का नाम
- Written By: आकाश मसने
Amit Shah ने अहिल्यानगर में कहा कि शिवाजी महाराज के अनुयायियों ने शहरों के नाम बदले। औरंगजेब के चेलों में इतनी हिम्मत नहीं है। शाह के इस बयान से कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर उठा।

अहिल्यानगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व अन्य (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Amit Shah On Changing The Names Of Cities: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहिल्यानगर में आयोजित सहकारिता कार्यक्रम में जोरदार भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद और अहमदनगर का नाम बदलने को लेकर विपक्ष पर जमकर वार किया। राजनीतिक हलकों में इसे महाराष्ट्र की वर्तमान सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।
अमित शाह ऐतिहासिक संदर्भ में तीखा बयान देते हुए कहा कि शिवाजी महाराज के अनुयायियों ने शहरों के नाम बदले हैं, लेकिन औरंगजेब के चेलों में इतनी हिम्मत कहां। शाह के इस बयान से कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर उठा।
देखें वीडियो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे, भाजपा-सेना सरकार ने औरंगाबाद का नाम भी बदला और यहां अहिल्या बाई का नाम भी रखा। ये वही लोग कर सकते हैं जो छत्रपति के अनुयायी हैं। जो औरंगजेब की मान को बढ़ाते हैं, उनमें इतनी हिम्मत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
Ahilyanagar, Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah says, “Under the leadership of Eknath Shinde and Ajit Pawar, all ministers and MPs of Maharashtra, along with Padma Shri Patil and Padma Vibhushan Bhushan Balasaheb Vikhe Patil, have gathered to remember their contributions.… pic.twitter.com/DlDpHFUdGw — IANS (@ians_india) October 5, 2025
बता दें कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया। वहीं अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया है। इस समय एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।
सहकारिता के केंद्र है प्रवर नगर
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैं प्रवर नगर आया हूं। यह शहर देश भर में सहकारिता के केंद्र के रूप में जाना जाता है। इसका मुख्य कारण पद्मश्री विखे पाटिल हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के चीनी सहकारी क्षेत्र को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत लाभ हुआ है।
अमित शाह ने कहा कि चीनी सहकारी समितियों को गैर-पेराई सत्र में भी मल्टी-फ़ीड इथेनॉल का उत्पादन करना चाहिए। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की, तो सहकारी क्षेत्र में चीनी मिलों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की योजनाएं शुरू की गईं। इथेनॉल मिश्रण की शुरुआत के साथ चीनी सहकारी समितियों की बैलेंस शीट बदल गई है।
Amit shah said shivaji followers changed the names of aurangabad and ahmednagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














