महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

Eknath Shinde On Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नंदनवन आवास पर शिवसेना सांसदों की बैठक ली और परिसीमन विधेयक के समर्थन का निर्देश दिया।

आकाश मसने

Eknath Shinde Shiv Sena MPs Meeting : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी परिसीमन विधेयक को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया है। शिवसेना सांसदों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान शिंदे ने सभी सांसदों को इस विधेयक के पक्ष में समर्थन देने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अपने आधिकारिक बयान के माध्यम से इस निर्णय को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक नया और महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बैठक के बाद जारी बयान में एकनाथ शिंदे ने कहा कि सच्चा लोकतंत्र जमीनी स्तर पर अंतिम नागरिक तक पहुंचना चाहिए। उनके अनुसार, निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन उन्हें अधिक सुव्यवस्थित बनाएगा, जिससे जनप्रतिनिधि जनता के और करीब आ सकेंगे और विकास कार्यों की गति दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी राज्यों में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव के साथ, यह सुधार बिना किसी अपवाद के हर राज्य के लिए निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करता है।

एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया पोस्ट

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय लोकतंत्र में एक नया स्वर्णिम युग, सच्चा लोकतंत्र जमीनी स्तर पर अंतिम नागरिक तक पहुंचना चाहिए। निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन उन्हें अधिक सुव्यवस्थित बनाएगा, प्रतिनिधियों को जनता के करीब लाएगा और विकास की गति को दोगुना कर देगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी राज्यों में सीटों की संख्या में 50% की वृद्धि के साथ, यह सुधार बिना किसी अपवाद के हर राज्य के लिए पूर्ण निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करता है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी होगा लागू

एकनाथ शिंदे ने अपनी पोस्ट में बताया कि इसके साथ ही, ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा, जो महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की गारंटी देता है और उन्हें संसद में अपनी बात रखने का उचित अधिकार प्रदान करता है।

महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने, समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत करने की एक क्रांति है।

एकनाथ शिंदे बोले- राष्ट्र सर्वोपरि

एकनाश शिंदे ने अपील करते हुए लिखा कि आइए, राजनीति से ऊपर उठें। राष्ट्र सर्वोपरि है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक सुधार का समर्थन करें।

शिवसेना परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी

शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे ने कहा कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने एक बैठक बुलाई है। NDA के एक घटक के रूप में, शिवसेना परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी। संसद में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी शिवसेना सांसदों को व्हिप जारी किया गया है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ

अस्पताल से ही शुरू हो गया था शरद पवार का गेम? PM मोदी के फोन से डिलिमिटेशन तक, समझिए पूरी टाइमलाइन

दिल्ली में रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार