Maharashtra Politics (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन... शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा

Political Speculation: वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने दावा किया है कि भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया है, जिसकी शर्त शिंदे गुट का भाजपा में विलय बताई जा रही है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त बड़ी हलचल मच गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता असीम सरोदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की ऑफर दी है, लेकिन इसके बदले शर्त रखी गई है कि शिंदे गुट को भाजपा में विलीन करना होगा। भाजपा या एकनाथ शिंदे की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सरोदे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों और प्रतिष्ठित लोगों से मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस को कमजोर करने की कोशिश छिपी है, क्योंकि फडणवीस हमेशा मराठा नेतृत्व को अपने लिए खतरा मानते हैं।

शिंदे का बढ़ा कद

हाल ही में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका दिया है। शिंदे ने ठाकरे गुट के 5 से 6 सांसदों को अपने पाले में कर लिया है। उनके 'ऑपरेशन टाइगर' की भाजपा ने सराहना की है और गृहमंत्री अमित शाह ने भी शिंदे की तारीफ की है। इससे केंद्र में उनकी ताकत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की और उन्हें 'चाणक्य' कहा। इससे इन राजनीतिक अटकलों को और बल मिला है।

राऊत का गंभीर आरोप

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता संजय राऊत ने असीम सरोदे के दावों को बल देनेवाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के दबाव में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे। राऊत ने यह भी दावा किया कि शाह भविष्य में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ही बगावत कर सकते हैं और यही उनकी असली तैयारी है।

(इनपुटः मल्लाह जितेंद्र)

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती