Eknath Shinde:उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

शिंदे फिर नाराज़, कैबिनेट बैठक से रहे गायब, मनपा चुनाव से पहले महायुति में 'महाकलह'

Eknath Shinde: मनपा चुनाव से पहले महायुति में बढ़ा तनाव, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट बैठक से रहे गायब रहे। सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में कलह तेज हो गया है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Municipal Election: महानगरपालिका (मनपा) चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर राज्य की महायुति सरकार में जबरदस्त रस्साकशी देखने को मिली है। इसका असर यह हुआ कि कम से कम 14 मनपा क्षेत्रों में अंतिम दिन महायुति टूट गई, जिससे गठबंधन में महाकलह की चर्चाएं तेज हो गईं। इसी पृष्ठभूमि में बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ मंत्री अनुपस्थित रहे। इसे शिंदे की नाराजगी और गठबंधन के भीतर बढ़ते मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मनपा चुनाव की गहमागहमी और साल के आखिरी दिन आयोजित कैबिनेट बैठक में शिंदे सहित कई कैबिनेट मंत्रियों की गैरहाजिरी ने राजनीतिक अटकलों को और बल दिया। इसके अलावा, नए साल के जश्न के चलते पहले से छुट्टी पर गए कई अधिकारी भी बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में बेहद कम उपस्थिति देखकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि सभी “दांडी बहादुर छुट्टी पर नजर आ रहे हैं।”

रही आधी उपस्थिति

प्रशासन में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रत्येक बुधवार को कैबिनेट बैठक अनिवार्य की है। बावजूद इसके, इस बैठक में 35 कैबिनेट मंत्रियों में से केवल 14-15 मंत्री ही उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गैरमौजूदगी विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी। कम उपस्थिति पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी।

चुनावी व्यस्तता का बनाया बहाना

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को मनपा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण अधिकांश मंत्री और नेता अपने समर्थकों को एबी फॉर्म देने, नामांकन भरवाने और टिकट कटने से नाराज उम्मीदवारों को मनाने में व्यस्त रहे। इसी चुनावी व्यस्तता और थकान के कारण कई मंत्री बुधवार को मंत्रालय नहीं पहुंचे। वहीं, साल का आखिरी दिन होने से कुछ नेताओं ने नए साल का स्वागत अपने परिवार और चुनाव क्षेत्र में करने का निर्णय लिया।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला