-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Municipal Election Ticket Formula Bjp Congress Rebels
NMC Election 2026: मनपा चुनाव में पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, दिग्गजों का कटा पत्ता
- Written By: अपूर्वा नायक
Nagpur MNC Election में टिकट को लेकर राजनीतिक दलों में उथल-पुथल है। बागियों से बचने के लिए फोन पर टिकट कन्फर्म किए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस से भाजपा में इनकमिंग जारी है।

नागपुर मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Election 2026: मनपा चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम तक कोई भी राजनीतिक दल आधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं कर सका।
सूची उजागर होते ही बागियों की बाढ़ आने की आशंका के चलते ही राजनीतिक दलों ने नया फॉर्मूला अपनाया है। बहरहाल भले ही सूची घोषित न हुई हो किंतु अंदरखाने कई दिग्गजों का पत्ता साफ होने तथा नये चेहरों को मौका मिलने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
भाजपा के कुछ पूर्व वरिष्ठ पार्षदों की ओर से स्वयं ही चुनाव मैदान से हटने के संकेत दिए जाने के बाद इस नये फॉर्मूले पर मुहर ही लग गई जिसके बाद कई पूर्व वरिष्ठ पार्षदों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
नागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
जीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
जानकारों की मानें तो भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर कोहराम मचा हुआ है। कोहराम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न केवल स्थानीय बल्कि राज्य स्तर और केंद्र स्तर के नेता भी टिकट के इच्छुकों को शांत नहीं कर पा रहे हैं ।
जिससे इस चुनाव में कुछ नये समीकरण देखने न को मिलने की जानकारी सूत्रों ने दी।इनकमिंग अभी बाकी है राजनीतिक जानकारों की मानें तो गत कुछ दिनों व में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी और पूर्व पार्षद रहे इच्छुक प्रत्याशियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि उन्हें कांग्रेस से भी टिकट मिलने की संभावना थी।
किंतु संभवतः उन्हें नये घर से अच्छे मौके का आश्वासन दिया गया है। हालांकि इस तरह से कांग्रेस की जीत के कई संभावित प्रत्याशियों को शामिल करने में भाजपा सफल तो हो रही है लेकिन ऐसे प्रभागों में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी के सुर देखने को मिल रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में इनकमिंग अभी बाकी है। नामांकन दायर करने के अंतिम क्षणों तक इस तरह के नजारे देखने को मिल सकते हैं। आश्चर्यजनक यह है कि कांग्रेस के एक बड़े दिग्गज के घर से भी इच्छुक का भाजपा में प्रवेश देखने को मिल सकता है।
कुछ वरिष्ठ दूसरे प्रभागों में होंगे शिफ्ट
मनपा में 108 पार्षदों के साथ सत्ता में रही भाजपा को टिकट बांटने और इच्छुकों को शांत कराने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहा तक कि 2017 के चुनाव में हार चुके कुछ पूर्व पार्षदों ने भी चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है।
ऐसे में अब ऐसे कुछ वरिष्ठ को दूसरे प्रभागों में शिफ्ट करने की जुगाड़ में भाजपा जुटी हुई है। हालांकि भनक लगते ही संबंधित प्रभागों के इच्छुकों की ओर से वरिष्ठ नेताओं तक नाराजगी पहुंचा दी गई है किंतु अंतिम दिन तक चले इस फेरबदल में कुछ परिवर्तन होने से इनकार किया जा रहा है।
फोन पर टिकट कन्फर्म
जानकारों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस की ओर से बागियों के तेवर से बचने के लिए जिन इच्छुक प्रत्याशी को टिकट दिया जाना है उन्हें फोन पर सूचना देकर नामांकन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए है।
यहां तक कि बी फॉर्म कहां से प्राप्त करना है, उसकी सूचना भी दिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी। काफी गोपनीय तरीके से टिकट वितरण को अंजाम भले ही दिया जा रहा है किंतु फोन की घंटियों ने ही इस गोपनीयता को भंग कर दिया है। एक दूसरे से फोन के संदर्भ में पूछते ही राज खुलने लगे। जानकारों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस की ओर से मंगलवार को ही सूची जारी होने की जानकारी सूत्रों ने दी।
ये भी पढ़ें :- जिप स्कूलों में सीसीटीवी का रास्ता साफ, डीपीसी से मंजूर हुई निधि, अगले सत्र तक पुख्ता होगी सुरक्षा
एबी फॉर्म मिलने के हो रहे दावे
राजनीतिक दलों की ओर से भले ही अधिकृत प्रत्याशियों की सूची घोषित न की गई हो, इसके बावजूद पूर्व विधायक मिलिंद माने की पत्नी डॉ। सरिता, पूर्व विधायक विकास कुंभारे के पुत्र श्रेयस्, पूर्व पार्षद विजय चुटेले की पत्नी श्रद्धा और मुन्ना यादव की पत्नी लक्ष्मी के अलावा प्रभाग-24 से दुर्गेश्वरी कोसेकर, प्रभाग-37 से निधि तेलगोटे और प्रभाग-36 से शिवाणी दानी को टिकट मिलने का दावा किया जा रहा है।
Nagpur municipal election ticket formula bjp congress rebels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













