शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री!  
मुंबई

शिंदे फिर बनेंगे मुख्यमंत्री! प्रकाश आंबेडकर की बड़ी भविष्यवाणी से राजनीति में हलचल

Prakash Ambedkar Prediction: प्रकाश आंबेडकर ने भविष्यवाणी की है कि एकनाथ शिंदे एक-दो महीनों में फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पिछले लगभग एक महीने में दो बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी जाने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने अब दावा किया है कि अगले पांच दिनों में, यानी 19 दिसंबर तक, प्रधानमंत्री मोदी पद से हट जाएंगे और कोई मराठी व्यक्ति देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

इसी बीच, वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी एक बड़ी भविष्यवाणी कर राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है। आंबेडकर ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आने वाले एक-दो महीनों में फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

एकनाथ शिंदे ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखा दी है

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखा दी है। भाजपा पहले यह कह रही थी कि आने वाले नगर निकाय चुनाव अपने दम पर लड़े जाएंगे, लेकिन बाद में उसे पीछे हटना पड़ा और अब गठबंधन में चुनाव लड़ने की बात की जा रही है। आंबेडकर के अनुसार, शिंदे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर प्रभाव डाला है। इसी कारण अब राज्य भाजपा के नेता सभी नगर निकाय चुनाव महायुति के तहत, यानी शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर लड़ने की बात कर रहे हैं।

शिंदे का पलटवार

आंबेडकर ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के बावजूद शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बन सके थे, जिससे वे आहत हुए और अब उन्होंने पलटवार किया है। उनके अनुसार, अगले एक-दो महीनों में शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनकर देवेंद्र फडणवीस से हिसाब बराबर कर सकते हैं। आंबेडकर ने शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा कि पवार राजनीति के चाणक्य हैं और हाल ही में पवार-शिंदे की बैठक से शिंदे को सही संदेश मिला है।

‘कुर्सी मेरा एजेंडा नहीं है’: शिंदे

इस बीच, विधान परिषद में विधायक शशिकांत शिंदे ने 19 दिसंबर की चर्चा को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीधा सवाल किया कि क्या वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस पर शिंदे ने स्पष्ट कहा कि उनका एजेंडा कुर्सी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं किसी सोने के चम्मच के साथ पैदा नहीं हुआ, लेकिन राज्य की जनता के सुनहरे दिन जरूर लाऊंगा। मेरे लिए मुख्यमंत्री पद नहीं, बल्कि आम आदमी केंद्र में है।”

शिंदे ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते भी उन्हें असंवैधानिक कहा गया और अब उपमुख्यमंत्री बनने के बाद भी यही आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की द्वेष भावना पद के प्रति नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से एकनाथ शिंदे के प्रति है। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दावे में नहीं है दम

भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर के बयान में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर पहले भी इस तरह की आधारहीन भविष्यवाणियां करते रहे हैं, जो कभी सच नहीं हुईं। उनका दावा है कि देवेंद्र फडणवीस जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं और वे 2029 तक पूरे पांच साल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर