प्रतीक कनकिया (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

50 करोड़ के लोन फ्रॉड में ED की कार्रवाई, TGBL के CEO प्रतीक कनकिया गिरफ्तार

ED ने 50 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में द ग्रीन बिलियन्स लिमिटेड के CEO प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और ऋण राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) से जुड़े करीब 50 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए द ग्रीन बिलियन्स लिमिटेड (TGBL) के सीईओ प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया है।

ईडी के अनुसार, कनकिया पर इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि पुणे में कचरे से ऊर्जा उत्पादन (वेस्ट-टू-एनर्जी) परियोजना के लिए लिया गया ऋण निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में खर्च किया गया।

प्रतीक कनकिया के खिलाफ केस दर्ज

जांच एजेंसी का कहना है कि कथित तौर पर इस राशि का उपयोग विलासितापूर्ण जीवनशैली अपनाने, महंगे वाहन खरीदने और मुंबई व दिल्ली में आलीशान आवासीय संपत्तियां लेने में किया गया। इस मामले में सितंबर 2024 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने प्रतीक कनकिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अलग से जांच शुरू की।

सोमवार शाम ईडी ने कनकिया को हिरासत में लिया और मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। ईडी की ओर से अभियोजक अभिनव तिवारी ने अदालत से कनकिया की कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि वे अपराध से अर्जित धन के प्रमुख लाभार्थी हैं। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद प्रतीक कनकिया को 9 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच आगे जारी है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा