स्टेशन पर भीड़ (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, उधना से झंझारपुर-मधुबनी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे ने उधना से झंझारपुर और मधुबनी के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जानें तारीख, समय और पूरा रूट।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पर उधना से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं।

  • ट्रेन संख्या 09075 उधना-झंझारपुर स्पेशल कुल 18 फेरे लगाकर यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

  • ये दोनों विशेष ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित रहेंगी और इनमें द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

Udhna to Bihar Special Train: दिवाली और छठ पर्व के लिए यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ मुंबई से लेकर सूरत तक हो रही है। पश्चिम रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अब गुजरात के उधना से बिहार के झंझारपुर और मधुबनी के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

इन दोनों ट्रेनों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्रियों को त्योहार के दौरान घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

18 फेरे लगेंगे

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, दोनों रूटों पर कुल 18 फेरे संचालित किए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09075 उधना-झंझारपुर स्पेशल 5, 6, 9, 10, 11 और 12 नवंबर 2026 को उधना से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09076 झंझारपुर-उधना स्पेशल 7, 8, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 6:30 बजे झंझारपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे उधना पहुंचेगी।

विवरणट्रेन नंबरप्रस्थानतारीखवापसी ट्रेनवापसी तारीखश्रेणी
उधना-झंझारपुर09075सुबह 11:305, 6, 9, 10, 11, 12 नवंबर090767, 8, 11, 12, 13, 14 नवंबरअनारक्षित
उधना-मधुबनी09035सुबह 8:355, 9, 12 नवंबर090367, 11, 14 नवंबरअनारक्षित

यहां होगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी में होगा।

उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09035 उधना-मधुबनी स्पेशल 5, 9 और 12 नवंबर को सुबह 8:35 बजे उधना से रवाना होगी और अगले दिन रात 9 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09036 मधुबनी-उधना स्पेशल 7, 11 और 14 नवंबर को सुबह 6:45 बजे मधुबनी से चलेगी और अगले दिन शाम 6:45 बजे उधना पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव चलथान, बारडोली, नंदुरबार स्टेशन, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में होगा।

पूरी तरह अनारक्षित होंगी ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित रहेंगी और इनमें द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यात्रियों को विशेष किराया देना होगा।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस