दिवाली-छठ पर मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ेगी भीड़, LTT पहुंचे मध्य रेलवे GM ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

LTT Station Crowd Management: दिवाली- छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए LTT पर होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त स्टाफ और AI निगरानी की व्यवस्था की गई है। GM ने ट्रेनों और सुविधाओं निरीक्षण किया।
LTT Station Crowd Management Diwali Special Trains
लोकमान्य तिलक अर्मिनस(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस का किया औचक निरीक्षण।

  • त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 98 विशेष ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

  • स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक एआई उपकरणों और वॉर रूम से निगरानी रखी जा रही है।

Mumbai LTT Diwali Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के दौरान मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल अलर्ट हो गया है। बाहर गांव जाने वाली ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें एलटीटी से छोड़ी जा रहीं हैं। यहां व्यापक इंतजाम किए हैं।

यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने एलटीटी का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

98 विशेष ट्रेनें

निरीक्षण के दौरान जीएम ने यात्री प्रतीक्षा क्षेत्रों, टिकट काउंटरों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें और आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी करें।

मध्य रेल त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त एलटीटी से विभिन्न गंतव्यों के लिए 98 विशेष ट्रेनें चला रहा है। एलटीटी से प्रतिदिन दोनों दिशाओं में कुल 54 नियमित ट्रेन सेवाओं के साथ 10 विशेष ट्रेन सेवाओं का भी संचालन किया जा रहा है।

LTT Station Crowd Management Diwali Special Trains
दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेलवे की 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, बिहार के लिए रोजाना ट्रेन

प्रतीक्षा क्षेत्र से लेकर सुरक्षा तक विशेष इंतजाम

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ढके हुए शेड के साथ विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा सके। यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), टिकट जांच कर्मचारियों और वाणिज्यिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

स्टेशन पर पर्याप्त रोशनी, वेंटिलेशन, पंखे, पेयजल, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, खाद्य स्टॉल और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त टिकट काउंटर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

LTT Station Crowd Management Diwali Special Trains
दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान

एआई से होगी भीड़ की निगरानी

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरणों और समर्पित वॉर रूम के माध्यम से टिकट उपलब्धता तथा यात्रियों की आवाजाही के रुझान पर वास्तविक समय में नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (GRPF) के साथ समन्वय बनाए रखा गया है।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। मध्य रेल ने भरोसा दिलाया है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

भीड़ और भ्रम की स्थिति से बचने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर पहले से निर्धारित किए जा रहे हैं तथा उनमें बदलाव से बचने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था बनाए रखने के लिए आइलैंड प्लेटफॉर्म पर दो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों को एक साथ नहीं रखा जा रहा है। ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी नियमित रूप से उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से दी जा रही है। आरपीएफ और वाणिज्यिक कर्मचारियों की निगरानी में यात्रियों के लिए कतार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।