नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

कुरार पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

BMC Elections खत्म होने के बाद दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में एक यूट्यूबर के आरोपों से सियासी हलचल तेज हो गई है। कुरार पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक पर चुनाव प्रभावित करने की कथित साजिश का आरोप लगाया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव संपन्न होने के बावजूद दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वार्ड क्रमांक 43 से जुड़े एक यूट्यूबर द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद इलाके की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

इस मामले में कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े पर भाजपा प्रत्याशी विनोद मिश्रा को चुनाव हराने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूट्यूबर ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आरोप लगाया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावड़े ने राजेश पांडे को चुनाव मैदान में उतरने की सलाह दी थी, ताकि भाजपा प्रत्याशी विनोद मिश्रा को पराजित किया जा सके।

आरोप है कि इसी रणनीति के तहत राजेश पांडे ने अपने बेटे जयेश पांडे को बसपा के टिकट पर चुनाव लड़वाया। अधिकारी के अनुसार, पांडे इस मामले में पुलिस पर दबाव बनाने और अपनी छवि सुधारने के उद्देश्य से इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा हैं। फिलहाल यह मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पुलिस प्रशासन और राजनीतिक दलों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

राजेश पांडे ने कहा, तावड़े नहीं चाहते थे मिश्रा चुनाव जीतें

चुनाव बीत जाने के बाद राजेश पांडे ने स्वयं सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नहीं चाहते थे कि विनोद मिश्रा चुनाव जीते। उनके इस बयान के वायरल होते ही इलाके में हलचल मच गई है और आम जनता कुरार पुलिस की भूमिका को संदेह की दृष्टि से देखने लगी है।

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से अलग ही तस्वीर सामने आ रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेश पांडे के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में एसआरए (स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) परियोजना में फर्जी दस्तावेजों के आधार स्लम के घर को एसआरए तब्दील होने के बाद हड़पने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज