Mumbai Metro-1 को मिला ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन, कार्यस्थल संस्कृति में बड़ी उपलब्धि

Mumbai Metro 1 ने कार्यस्थल संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन हासिल किया है। 70% से अधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया इस उपलब्धि की बड़ी वजह बनी।
Mumbai Metro 1
मुंबई मेट्रो 1 (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Metro News In Hindi: मुंबई मेट्रो-1 ने कार्यस्थल संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मेट्रो-1 को प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है, जो कर्मचारियों के अनुभव और संतुष्टि के आधार पर दिया जाता है। यह सर्टिफिकेशन कर्मचारियों के सर्वे में 70 प्रतिशत से अधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर मिलता है।

इस सर्वे में भरोसा, सम्मान, निष्पक्षता और टीम भावना जैसे प्रमुख मानकों पर मुंबई मेट्रो-1 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगठन के भीतर सकारात्मक माहौल, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सहयोगात्मक संस्कृति को इस सफलता का मुख्य कारण बताया गया है।

कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का परिणाम

मेट्रो-1 प्रबंधन के अनुसार, संचालन, मेंटेनेंस और ग्राहक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की निरंतर प्रतिबद्धता और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। कर्मचारियों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और पेशेवर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे कार्यस्थल का माहौल और अधिक सशक्त बना।

यात्रियों को भी मिल रहा बेहतर अनुभव

कर्मचारियों की संतुष्टि का सीधा असर यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं पर भी दिखाई देता है। मुंबई मेट्रो-1 रोजाना हजारों यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कर रही है।

मुंबई मेट्रो-1 की प्रमुख सेवाएं

  • मुंबई मेट्रो-1 प्रतिदिन कुल 476 सेवाएं संचालित करती है।
  • पीक ऑवर में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 3 मिनट 20 सेकंड, जबकि ऑफ-पीक समय में 5 मिनट 55 सेकंड है।
  • मेट्रो की पहली सेवा सुबह 05:30 बजे, जबकि अंतिम सेवा रात 23:26 और 23:52 बजे (दिशा के अनुसार) संचालित होती है।

कार्यस्थल और सेवा दोनों में उत्कृष्टता

‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्टिफिकेशन यह दर्शाता है कि मुंबई मेट्रो-1 न केवल शहरी परिवहन में अग्रणी है, बल्कि एक बेहतर और भरोसेमंद कार्यस्थल के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है। यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट सेवाएं देने की दिशा में मेट्रो-1 के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com