धनंजय मुंडे (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

धनंजय मुंडे की हत्या की साजिश! विधायक के दावे से मचा महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप

Dhananjay Munde: राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक रत्नाकर गुट्टे ने दावा किया है कि एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की इंदौर में हत्या की साजिश रची गई थी, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। राष्ट्रीय समाज पक्ष के गंगाखेड विधायक रत्नाकर गुट्टे ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक धनंजय मुंडे की हत्या होने वाली थी, लेकिन दिवंगत भय्यूजी महाराज की वजह से उनकी जान बच गई। विधायक गुट्टे के इस विवादित बयान ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।

कुछ दिन पहले धनंजय मुंडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला केंद्रे के प्रचार के सिलसिले में गंगाखेड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विधायक गुट्टे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि गुट्टे ने किसानों के नाम पर 1,600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। अब विधायक गुट्टे ने इस आरोप का तीखा जवाब दिया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट

गंगाखेड में जनसभा को संबोधित करते हुए रत्नाकर गुट्टे ने कहा कि “आपने शुरुआत की है, लेकिन अंत मैं करूंगा। 2024 के विधानसभा चुनाव में आपने मुझे हराने की कोशिश की थी, लेकिन गंगाखेड की जनता ही मेरी बुलेटप्रूफ जैकेट है, इसलिए मैं भारी बहुमत से जीता। मैं राजा हूं, मैं किसी भी पार्टी के मंच पर जा सकता हूं। लेकिन धनू भाऊ, आपका हिसाब लिए बिना नहीं रहूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से धनंजय मुंडे पर कई आरोप लगते आए हैं, लेकिन उन्होंने कभी टिप्पणी नहीं की। “अब आप खुद गंगाखेड आकर मेरे खिलाफ बोले हैं, इसलिए अब मैं सबकुछ सामने लाऊंगा। जगमित्र शुगर फैक्ट्री के लिए शेयरों में जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? आपने देवस्थान की जमीनें हड़पीं।”

इंदौर में हत्या की साजिश का दावा

सबसे चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए विधायक गुट्टे ने कहा कि “धनंजय मुंडे, इंदौर में आपका मर्डर हो जाता, लेकिन स्वर्गीय भय्यूजी महाराज ने आपको बचाया। आप किस होटल में थे, यह भी मुझे पता है। अभी सबकुछ नहीं बताऊंगा।”

कर्ज विवाद पर सफाई

गंगाखेड शुगर फैक्ट्री के कर्ज को लेकर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए गुट्टे ने कहा कि “फैक्ट्री ने 106 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो चुका दिया गया है। फैक्ट्री बिक चुकी है और किसानों के नाम पर कोई कर्ज शेष नहीं है। अगर किसानों के नाम पर कर्ज है, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”

उन्होंने चुनौती दी कि “अगर मैं सच बोल रहा हूं, तो क्या आप राजनीति से संन्यास लेंगे? क्या आप विधायक पद से इस्तीफा देंगे?” इन आरोपों और दावों से महाराष्ट्र की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO