मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला, कांग्रेस और CJP फैला रहे अराजकता

Maharashtra Politics News: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जारी प्रदर्शनों पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस व CJP पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन का मकसद अराजकता फैलाना है।

रूपम सिंह

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Protests: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच विरोध-प्रदर्शन के जरिए अराजकता फैलाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करना है।

आंदोलन अब छात्रों के मुद्दे तक सीमित नहीं

फडणवीस ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा प्रदर्शन अब छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि पूरी तरह राजनीतिक रूप ले चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी और उनके सहयोगियों पर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। फडणवीस के अनुसार, इससे लोगों का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शनकारियों पर हिंसा भड़काने का आरोप

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी राजनीतिक हंगामा खड़ा करने के लिए हालात को हिंसक बनाने और पुलिस को कार्रवाई के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़े। ये फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोप हैं।

10 अक्टूबर को दिल्ली में फिर प्रदर्शन

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने हाल में दिल्ली में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। 7 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में भी लिया गया था।

इसी बीच CJP और विभिन्न छात्र संगठनों ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। CJP का कहना है कि आंदोलन केवल CEC के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चुनावी व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग भी उठाई जाएगी।

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान