लाडकी बहिन योजना सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

लाडकी बहिन योजना के अपात्रों पर गाज, सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- गलत लाभ लेने वालों पर होगी कार्रवाई

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि लाडकी बहिन योजना का गलत लाभ उठाने वाले अपात्रों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रूपम सिंह

Ladki Bahin Scheme Ineligible Beneficiaries: मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना में अपात्र लाभार्थियों की पहचान अब पूरी जांच के दायरे में आ गई है जिससे नियम तोड़कर लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि योजना में सामने आए अपात्र लाभार्थियों के आंकड़े शत-प्रतिशत सत्यापित हैं और नियमों के विरुद्ध लाभलेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र के इन संकेतों से खासकर योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाली सरकारी कर्मचारी महिलाओं में हड़कंप मच गया है।

राज्यभर में कई अपात्र मामले आए सामने

जांच में सामने आया कि कुछ महिलाएं आयकर भरने के कारण योजना के लिए अपात्र थी। कुछ जगहों पर पुरुषों ने भी लाभउठाया वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी भी लाभार्थी पाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि

संबंधित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि योजना के खिलाफ अदालत जाने वाले अब सहानुभूति जता रहे हैं।

पात्र बहनों को आगे भी मिलता रहेगा लाभ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि सरकार सत्ता में रहने तक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहेगा।

उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लाभार्थी होने के कारण शुरुआती महीनों में सत्यापन संभव नहीं था। बाद में हुई जांच में 1 करोड़ 65 लाख महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरी की जिन्हें निरंतर लाभ मिल रहा है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी