दाऊद इब्राहिम पुश्तैनी घर ध्वस्तीकरण सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
मुंबई

अभी तक नहीं पहुंची BMC की टीम, मुंबई के भिंडी बाजार में हलचल; दाऊद के पुश्तैनी घर पर तोड़क कार्रवाई का इंतजार

Dawood Ibrahim Ancestral House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी, सुबह 10:30 बजे तक BMC टीम का इंतजार जारी।

अखिलेश तिवारी, रूपम सिंह

Highlights

  • भिंडी बाजार की हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत में प्रस्तावित तोड़क कार्रवाई।

  • दाऊद का पुश्तैनी घर, पुराना कार्यालय और प्रार्थना स्थल भी परिसर में।

  • बुधवार सुबह 10:30 बजे तक मौके पर नहीं पहुंची BMC की टीम।

Mumbai BMC Bulldozer Action Dawood Ibrahim Ancestral House: मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी एक पुरानी इमारत को लेकर हलचल तेज हो गई है। पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट पर स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना में बीएमसी की तोड़क कार्रवाई प्रस्तावित है।

इस परिसर में दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर और उसका पुराना कार्यालय होने की जानकारी सामने आई है। बुधवार सुबह से ही स्थानीय लोगों की नजर मनपा की कार्रवाई पर टिकी हुई थी। हालांकि, सुबह 10:30 बजे तक बीएमसी की तोड़क कार्रवाई करने वाली टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

मुसाफिरखाना में दाऊद से जुड़ी पुरानी संपत्तियां

भिंडी बाजार का पाकमोडिया स्ट्रीट इलाका दाऊद इब्राहिम के पारिवारिक इतिहास से जुड़ा रहा है। हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना परिसर में उसका पुश्तैनी घर और पुराना कार्यालय होने की बात कही जाती है। यही वजह है कि इस इमारत को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। प्रस्तावित कार्रवाई के चलते एक बार फिर यह परिसर सुर्खियों में आ गया है।

प्रार्थना स्थल भी परिसर का हिस्सा

इस इमारत की एक और अहम बात यह है कि यहां आवासीय और अन्य उपयोग की जगहों के अलावा एक प्रार्थना स्थल यानी मस्जिद भी मौजूद होने की जानकारी है। ऐसे में बीएमसी की कार्रवाई के दौरान किन हिस्सों को शामिल किया जाएगा, यह महत्वपूर्ण रहेगा। कार्रवाई की प्रक्रिया और उसके दायरे को लेकर भी स्थानीय स्तर पर उत्सुकता बनी हुई है।

सुबह 10:30 बजे तक नहीं पहुंची BMC की टीम

बुधवार सुबह से ही इलाके में मनपा के अधिकारियों और कर्मचारियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन सुबह 10:30 बजे तक तोड़क दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा था। इसके चलते कार्रवाई शुरू होने के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

अधिकारियों के पहुंचने के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना परिसर में बीएमसी की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर इंतजार बना हुआ है। मुंबई मनपा की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई कब शुरू होगी और इमारत के किन हिस्सों को इसमें शामिल किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल