मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाया ई-रिक्शा, पीछे बैठीं प्रिंसेस केट; अर्थशॉट प्राइज समारोह में दिखा शाही अंदाज

Mumbai Electric Auto Rickshaw: मुंबई में प्रिंस विलियम ने खुद चलाया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, प्रिंसेस केट बनीं सवारी। अर्थशॉट प्राइज समारोह में सचिन और आलिया भी होंगे शामिल।
Prince William drove an e-rickshaw in Mumbai, with Kate seated behind him
मुंबई में प्रिंस विलियम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रिंस विलियम ने मुंबई में चलाया ई-रिक्शा, पीछे बैठीं केट।

  • अर्थशॉट प्राइज के छठे समारोह में पांच विजेताओं को मिलेगा 11-11 करोड़ रुपये का पुरस्कार।

  • सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट और रामी मालेक भी होंगे शामिल।

Prince William Drives Electric Auto Rickshaw Mumbai: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई में खास अंदाज में नजर आए। प्रिंस विलियम ने यहां इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाया, जबकि उनकी पत्नी प्रिंसेस केट पीछे बैठीं। दोनों इसी अनोखे अंदाज में अर्थशॉट प्राइज के कार्यक्रम में पहुंचे।

ई-रिक्शा पर अर्थशॉट प्राइज का लोगो भी लगा हुआ था। इस सफर को लेकर केट ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

अर्थशॉट प्राइज के फाइनलिस्ट से मुलाकात

प्रिंस विलियम और केट ने मुंबई शहर में वर्ष 2026 के अर्थशॉट प्राइज के अंतिम दौर में पहुंचे प्रतिभागियों से मुलाकात की। पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान खोजने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रिंस विलियम ने करीब छह साल पहले इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रत्येक विजेता को 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। मंगलवार को मुंबई में अर्थशॉट प्राइज का छठा समारोह आयोजित होगा। केंसिंग्टन पैलेस के अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

Prince William drove an e-rickshaw in Mumbai, with Kate seated behind him
दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर, 80 साल पुरानी इमारत भारी पुलिस बंदोबस्त में होगी ध्वस्त

पहली बार बच्चों को भी मिलेगा सम्मान

इस साल अर्थशॉट प्राइज के साथ पहली बार बच्चों के लिए चिल्ड्रन्स अर्थशॉट प्राइज समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें 9 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचारों और प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को अपने आसपास की पर्यावरण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान खोजने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस पहल का उद्देश्य कम उम्र में ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से जोड़ना है।

Prince William drove an e-rickshaw in Mumbai, with Kate seated behind him
Ajit Pawar Plane Crash: CCTV फुटेज देने से मुंबई पुलिस का इनकार, आरटीआई आवेदन खारिज होने पर उठे सवाल

सचिन, आलिया और रामी मालेक भी होंगे शामिल

अर्थशॉट प्राइज समारोह में खेल और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रामी मालेक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। फिल्म निर्देशक करण जौहर समारोह का संचालन करेंगे।

संगीत कार्यक्रम भी इस आयोजन का खास आकर्षण होगा। गायिका श्रेया घोषाल ब्रिटिश बैंड 'टेक दैट' के साथ प्रस्तुति देंगी। यह बैंड पहली बार भारत में परफॉर्म करेगा। इसके अलावा मुंबई की संगीतकार मर्लिन डी'सूजा के नेतृत्व में अर्थशॉट ऑर्केस्ट्रा और भारत का पहला महिला हिप-हॉप समूह 'वाइल्ड वाइल्ड वुमन' भी अपनी प्रस्तुति देगा। इस तरह पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ समारोह में संगीत, सिनेमा और खेल जगत की भी भागीदारी देखने को मिलेगी।