file 
मुंबई

मालाड में डांस बार पर छापेमारी, पुलिस ने किया 22 लोगों को गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की समाज सेवा शाखा ने मालाड (पूर्व) शांताराम पाड़ा इलाके में एक बार (Bar) में छापेमारी की। वहां से 22 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया। इस कार्रवाई में 5 लड़कियों को छुड़ाया गया है।

समाज सेवा शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव की टीम को रविवार की रात सूचना मिली कि मालाड (पूर्व) के खोट कुआं रोड स्थित शांताराम पाड़ा इलाके में समुद्र बार एवं रेस्टोरेंट में प्रतिबंध के बावजूद डांस बार चल रहा है। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को बार में भेजा, तो सूचना सही पायी गयी। बार में बार बालाएं नियमों के उल्लंघन में नाचते हुए पायी गयी। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 12 ग्राहक, बार मैनेजर और वेटर समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

पांच महिलाएं छुड़ाई गई

उनकी चंगुल से 5 महिलाओं को छुड़ाया गया। छुड़ाई गई महिलाओं को महिला सुधारगृह में भेज दिया गया है।  पुलिस ने आईपीसी और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें