लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी

CSTM Kurla Fifth Sixth Rail Line Project के शेष ट्रैक कार्य के लिए 27.43 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। लंबे समय से अटकी परियोजना अब निर्माण के अगले चरण में प्रवेश कर गई है।

अपूर्वा नायक

CSTM Kurla Fifth Sixth Rail Line Project News: रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2008-09 में मंजूर सीएसएमटी-कुर्ला पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना को गति मिल गई है।

भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी आने के बाद मध्य रेलवे ने विद्याविहार से परेल के बीच शेष ट्रैक कार्य के लिए 27.43 करोड़ रुपए की निविदा जारी की है। इससे कई वर्षों से लंबित परियोजना के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने के बाद मुंबई लोकल की रफ्तार तेज होगी। वर्ष 2008-09 में मंजूर इस परियोजना की प्रारंभिक लागत मात्र 115 करोड़ रुपए थी।

मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य

वर्ष 2014 में परियोजना को गति देते हुए कुर्ला-परेल खंड को मार्च 2020 और परेल-सीएसएमटी खंड को मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। भूमि अधिग्रहण, मिल की जमीनों के हस्तांतरण, अतिक्रमण और प्रशासनिक देरी के कारण यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

वर्ष 2021 तक पूरी होने वाली परियोजना के लिए वर्ष 2026 में भी शेष कार्य की निविदा जारी करनी पड़ी है। सबसे बड़ी बाधा बने दादर पूर्व क्षेत्र के 27 स्थायी अतिक्रमणों को हाल ही में हटाया गया।

कार्य के लिए निविदा जारी

मिल की जमीनों के हस्तांतरण और अन्य भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाओं में भी तेजी आने के बाद अब विद्याविहार-परले खंड के शेष ट्रैक कार्य के लिए 1 निविदा जारी की गई है। इस चरण में नया ट्रैक न बिछाना, स्लीपर लगाना, बैलास्ट बिछाना, पॉइंट व नक्रॉसिंग का निर्माण, ट्रैक जोड़ना और अंतिम - तकनीकी परीक्षण सहित सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम