सोना तस्करी मामला, जुबेर मुबारक शेख सांगली मनीष कुमार फतेहाबाद गिरफ्तार  फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

सोने का शातिर तस्कर निकला महाराष्ट्र का ड्राइवर जुबेर शेख, चंदौली जिले में UP पुलिस ने किया अरेस्ट

Maharashtra Crime News:चंदौली पुलिस और SOG ने नवही पुलिया हाईवे पर कार के गियर बॉक्स में छिपाया 3.92 करोड़ का विदेशी सोना जब्त कर सांगली निवासी जुबेर शेख और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Gold Smuggling Case: चंदौली जिले में पुलिस और SOG टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की सोने की खेप बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक सफेद रंग की किआ कार में विदेशी सोने की अवैध खेप लेकर कुछ लोग दिल्ली की तरफ जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक चंदौली बिंदेश्वर पांडेय और SOG प्रभारी राम जन्म यादव के नेतृत्व में टीम ने नवही पुलिया हाईवे पर नाकेबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

बिहार की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के बताए हुलिए वाली किआ कार (HR22W2830) दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कथित तौर पर वाहन को तेजी से साइड से निकालकर भागने की कोशिश की।

सतर्क पुलिसकर्मियों ने अन्य वाहनों की मदद से कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसे रोककर दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया।

सोना तस्करी मामला

महाराष्ट्र के जुबेर मुबारक शेख समेत दो गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम जुबेर मुबारक शेख, निवासी अहिल्या नगर, सांगली, महाराष्ट्र राज्य बताया। उसके साथ कार में बैठे दूसरे व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार, निवासी लाजपत नगर, फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने कार में सोना छिपाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वाहन की तलाशी ली गई।

गियर बॉक्स के नीचे बनाया था गुप्त केबिन

तलाशी के दौरान कार के गियर बॉक्स के नीचे एक विशेष गुप्त केबिन मिला। पुलिस ने जब इस केबिन को खोला तो उसमें कपड़े की लंबी बेल्ट में सेलो टेप से लपेटकर रखी गई दो सोने की सिल्लियां बरामद हुईं।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने से संबंधित कोई वैध बिल या अन्य दस्तावेज दोनों आरोपी पेश नहीं कर सके।

2 किलो 565.720 ग्राम सोना बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को सूचना दी। सरकारी सर्राफा वैल्यूअर की मौजूदगी में बरामद सोने का वजन कराया गया।

वजन के दौरान सोने की कुल मात्रा 2 किलो 565.720 ग्राम निकली। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को सोना विदेश निर्मित होने की जानकारी मिली है।

DRI को सौंपी गई सोने की खेप

पुलिस ने बरामद सोने की खेप को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए DRI के सुपुर्द कर दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोने की खेप कहां से लाई गई थी, इसे दिल्ली तक कौन पहुंचाने वाला था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच में सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में और खुलासे होने की संभावना है।

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल