मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

CM Devendra Fadnavis ने शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन, परिजनों के साथ भी की मुलाकात

मुंबई में पुलिस स्मृति दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उन्होंने परेड और सलामी के जरिए उनकी वीरता को भी याद किया गया।।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुंबई के नायगांव पुलिस मुख्यालय के मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र रखकर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।

फडणवीस ने शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन

समारोह में पुलिस बल की अनुशासित उपस्थिति के साथ सलामी और परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनके बलिदान को राज्य और देश के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का समर्पण और वीरता समाज की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में एक मिसाल है।

दादर पुलिस ग्राउंड में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी, नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, विभिन्न पुलिस इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन भी इस अवसर पर मौजूद थे।

पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन नायकों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया। आयुक्त देवेन भारती ने शहीदों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि पुलिस बल हमेशा समाज की सेवा में तत्पर रहेगा।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने परेड और सलामी के माध्यम से अपनी अनुशासन और तत्परता का प्रदर्शन किया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें