आरएमसी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: नवी मुंबई में सिडको की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरएमसी प्लांट पर चला बुलडोजर

CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants: सिडको ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तुर्भे के बोनसारी इलाके में दो अवैध आरएमसी प्लांट और ऐरोली में तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया।

अपूर्वा नायक

CIDCO Demolishes Illegal RMC Plants in Navi Mumbai: सिडको ने अब नवी मुंबई में बढ़ते अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। इसी के तहत सिडको के अवैध निर्माण निरोधक विभाग द्वारा तुर्भे के अंतर्गत आने वाले बोनसारी इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स एसआरपी और मेसर्स बिल्डकॉन नामक कंपनियों के आरएमसी प्लांट को जमींदोज किया।

यह दोनों प्लांट सिडको के नियमों की अनदेखी कर के गैरकानूनी तौर से बनाए गए थे। शहरी के रिहायशी इलाकों के पास आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट लगाने के बहुत सख्त नियम हैं, जिसे दरकिनार कर के इन दोनों प्लांटों का निर्माण किया गया था।

ये प्लांट इलाके में उड़ने वाली सीमेंट की धूल, हवा और आवाज के प्रदूषण की वजह से स्थानीय लोगों की सेहत को खतरे में डाल रहे थे। इन प्लांटों की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को सांस की दिक्कतें हो रही थी।

बिना किसी सरकारी इजाजत के चल रहे ऐसे उद्योग पर्यावरण को भी बहुत नुकसान पहुंचा रहे थे। ऐसी शिकायतें आ रही थीं। जिसे गंभीरता से लेते हुए सिडको ने बिना इजाजत वाले इन कमर्शियल साम्राज्य पर बुलडोजर चलाया।

कार्रवाई के दौरान की गई थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सिडको द्वारा कड़ी सुरक्षा तैनात की थी। यह कार्रवाई सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगडे के निर्देशों और अवैध निर्माण निरोधक विभाग के प्रमुख विशाल ढगे के मार्गदर्शन में की गई।

पोकलेन, जेसीबी और ब्रेकर का इस्तेमाल

उक्त कार्रवाई अधिकारी, 20 मजदूरों, सुपरवाइजर, पावरफुल पोकलेन, जेसीबी और 2 हाइड्रोलिक ब्रेकर की मदद से की गई। इस कार्रवाई से नवी मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सक्रिय लैंड माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

सिडको का यह आक्रामक रुख आम नागरिकों के लिए राहत की बात है। ऐसे कंस्ट्रक्शन को रोकना जरूरी है जो प्रकृति और कानून के नियमों को तोड़कर बनाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के समय सिडको के कर्मचारी, सिडको से संलग्न पुलिस की टीम, महाराष्ट्र सिक्योरिटी बोर्ड के कर्मचारी और महावितरण के कर्मचारी शामिल हुए।

3 मंजिला इमारत पर चलाया गया हथौड़ा

ऐरोली नोड में सिडको द्वारा अधिग्रहित भूमि पर अवैध तौर से तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया गया था, जिसके 12 स्लैब, आंतरिक दीवारों और रसोई घर की दीवारों को ब्रेकर की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिडको के ऐरोली विभाग के अधिकारी सूर्यकांत राठौड़, महेश तोतावार के नेतृत्व की गई।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी