मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर रात भर लोकल ट्रेनें (pic credit; social media) 
मुंबई

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में रातभर चलेगी लोकल ट्रेन, रेलवे ने यात्रियों के लिए पूरी की तैयारियां

Mumbai News: मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य और पश्चिम रेलवे ने रातभर लोकल ट्रेनें चलाने की तैयारी पूरी कर दी है। जिसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का विशेष इंतजाम किया गया है।

सोनाली चावरे

Anant Chaturdashi 2025: गणपति बप्पा के विसर्जन के अवसर पर मुंबईकरों को पंडाल दर्शन की कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मध्य और पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रातभर लोकल ट्रेनें चलाने का ऐतिहासिक इंतजाम किया है। यह विशेष सेवा उन भक्तों के लिए है जो अनंत चतुर्दशी पर देर रात तक शहर के विभिन्न पंडालों में दर्शन के लिए निकलेंगे।

मध्य रेलवे ने बताया कि 6 और 7 सितंबर की रातों को मेन लाइन पर 8 जोड़ी विशेष लोकल और हार्बर लाइन पर 2 जोड़ी लोकल चलाई जाएंगी। इसी तरह पश्चिम रेलवे 6 और 7 सितंबर की रात 6 जोड़ी लोकल सेवाएं देगी। इसमें सीएसएमटी से कल्याण के लिए 01:40 और 03:25 बजे, सीएसएमटी से ठाणे के लिए 02:30 बजे विशेष लोकल ट्रेनें शामिल हैं। कल्याण से सीएसएमटी के लिए 01:30 बजे, ठाणे से 02:00 और 03:00 बजे ट्रेनें रवाना होंगी। हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-पनवेल के बीच 01:30, 02:20, 02:45 और 03:05 बजे विशेष लोकल उपलब्ध रहेंगी।

भीड़ प्रबंधन के लिए पश्चिम रेलवे ने विशेष योजना बनाई है। 6 सितंबर को शाम 5:00 से 8:30 बजे तक फास्ट अप लोकल चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। स्लो अप लोकल चर्नी रोड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर नहीं रुकेंगी। सुरक्षा के लिए चर्नी रोड स्टेशन पर 159 आरपीएफ और 220 जीआरपी जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 24 घंटे सीसीटीवी मॉनिटरिंग, वॉकी-टॉकी सिस्टम और अतिरिक्त स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भक्तों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे भीड़भाड़ वाले समय में सावधानी बरतें और रेलवे स्टेशनों पर सभी नियमों का पालन करें।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी