मध्य रेल सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, मध्य रेल चलाएगी विशेष टिकट जांच अभियान, मूल पहचान पत्र रखना हुआ अनिवार्य

Railway Ticket Checking: मध्य रेल 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाएगी। यात्रा के दौरान मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा, वहीं दादर-भुसावल स्पेशल ट्रेन के फेरे 27 नवंबर तक बढ़ा दिए गए हैं।

रूपम सिंह

Bhusawal Festival Special Train Ticket Checking: लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अब टिकट के साथ निर्धारित मूल पहचान पत्र रखना भी जरूरी होगा।

मध्य रेल की ओर से 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टिकट की वैधता के साथ यात्रियों के पहचान पत्र, रियायती टिकट, आरक्षण कोटा और विभिन्न प्रकार के पास की भी जांच की जाएगी।

मूल पहचान पत्र रखना होगा जरूरी

रियायती टिकट या आरक्षण कोटे के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी पात्रता साबित करने वाला निर्धारित मूल पहचान पत्र साथ रखना होगा। जांच के दौरान पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर रेलवे नियमों के तहत जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

एक PNR पर सभी यात्रियों की जांच

एक टिकट पर कई यात्रियों की बुकिंग होने की स्थिति में कम से कम एक यात्री के पास मूल पहचान पत्र होना जरूरी होगा। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर उस PNR से यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को बिना वैध टिकट यात्रा करने वाला माना जा सकता है। ऐसे मामलों में रेलवे के नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जा सकता है।

ई-पास और PTO यात्रियों के लिए भी नियम

ई-पास और PTO के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मूल पहचान पत्र अपने साथ रखना होगा। इसके अलावा यात्रा शुरू करने से पहले ई-पास या PTO को निर्धारित यात्रा प्राधिकरण में बदलना या एक्सचेंज कराना आवश्यक होगा।

TTE ऐप से टिकट का सत्यापन

अभियान के दौरान अनारक्षित टिकटों सहित सभी प्रकार के टिकटों की प्रामाणिकता जांची जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर टिकट जांच कर्मचारी TTE ऐप के माध्यम से टिकट का सत्यापन भी कर सकते हैं। रेलवे का उद्देश्य टिकट, रियायत और आरक्षण कोटे के दुरुपयोग को रोकना तथा राजस्व नुकसान पर अंकुश लगाना है।

यात्रियों से सहयोग की अपील

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट और आवश्यक मूल दस्तावेज अपने साथ रखें तथा टिकट जांच कर्मचारियों को सहयोग करें। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं पर भी काम किया जा रहा है।

दादर-भुसावल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने दादर-भुसावल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09049/09050 के परिचालन फेरे 27 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए हैं। इससे त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID