केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया-चेतन का वरमाला वाला फोटो, टूटे फोन, ChatGPT सर्च और फर्जी अकाउंट से खुले कई राज

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया के टूटे फोन से मिली चैट और सर्च हिस्ट्री ने साजिश के सारे राज खोल दिए हैं। सिया और चेतन की वरमाला वाला फोटो भी मिला है।
Keetan Agarwal Murder Case siya goyal chetan chaudhary
चेतन चौधरी, सिया गोयल, इनसेट- केतन अग्रवालसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ketan Agarwal Murder Case Siya Broken Phone Revelations: महाराष्ट्र की पुणे ग्रामीण पुलिस ने बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अदालत के समक्ष 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। केतन की लोहगढ़ किले से खाई में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल के घर से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया था, जिसे उसने अलमारी की दराज में डाल दिया था। जब इस फोन की फोरेंसिक जांच कराई गई, तो उसमें से डिलीट की गई चैट्स, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), कॉल रिकॉर्डिंग्स और कई अहम तस्वीरें बरामद हुईं। इन सबूतों ने इस हत्याकांड को नया मोड़ दे दिया है।

31 मई को सिया ने लोहगढ़ किले जाकर रेकी की

पुणे ग्रामीण पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी ने 25 मई को ही केतन अग्रवाल की हत्या करने का फैसला कर लिया था। 31 मई को सिया ने पहली बार केतन के साथ लोहगढ़ किले जाकर पूरे इलाके की रेकी की और हत्या के लिए सही जगह चुनी।

सिया ने बाली ट्रिप को कैंसिल करने रची साजिश

दोनों को 6 जून को इंडोनेशिया के बाली की ट्रिप पर जाना था, लेकिन वहां साथ रहने की मजबूरी के कारण उन्होंने 4 जून को ही हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद सिया ने मुंबई एयरपोर्ट जाते वक्त केतन का पासपोर्ट चुराकर हाईवे के एक फूड मॉल के कूड़ेदान में फेंक दिया। पासपोर्ट नहीं मिलने के कारण बाली ट्रिप रद्द हो गई।

14 जून को हुआ था केतन की हत्या का प्रयास

19 जून को सिया का जन्मदिन था, जिसके लिए महाबलेश्वर में एक रिसॉर्ट बुक किया गया था। इससे पहले, सिया ने 14 जून को लोहगढ़ किले में केतन की हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

'माही' का फर्जी अकाउंट से केतन को फंसाया

19 जून को महाबलेश्वर में सिया का जन्मदिन मनाने की योजना थी। उससे बचने के लिए सिया और केतन ने 18 जून को ही हत्या को अंजाम देने का प्लान बनाया। केतन को जाल में फंसाने के लिए चेतन और सिया ने 'माही' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से केतन को मैसेज भेजा गया "मैं सिया की दोस्त हूं, 19 जून को उसका बर्थडे है। क्यों न उसे सरप्राइज देने के लिए 18 जून को लोहगढ़ किला ले चला जाए?" केतन झांसे में आ गया और खुद सिया को सरप्राइज देने के बहाने लोहगढ़ ले गया।

चेतन ने केतन की हत्या के बाद खाया मिसल पाव

18 जून को केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देने के बाद, चेतन बेफिक्र होकर ओल्ड मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के एक ढाबे पर 'मिसल-पाव' खाने रुका। साथ ही चेतन ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपना असली फोन एक वर्कर के पास छोड़ दिया और दूसरे फोन के साथ बाइक से लोहगढ़ पहुंचा।

Keetan Agarwal Murder Case siya goyal chetan chaudhary
पुणे के केतन अग्रवाल मौत मामले में 3 गवाह सामने आए, चश्मदीद ने कहा- चेतन चौधरी ने चट्टान से दिया था धक्का

फोन की गूगल हिस्ट्री और ChatGPT ने खोले कई राज

इधर सिया के फोन की फोरेंसिक जांच से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिया ने रात 9 बजे सोनम रघुवंशी केस के बारे में सर्च किया। इसके बाद रात 10 बजे लोहागढ़ के बारे में सर्च किया और रात 11 बजे मैप पर लोहागढ़ में रात के समय घूमने की जगहों को देखा। सिया गोयल ने लोहागढ़ से गिरी एक 21 साल की लड़की के बारे में न्यूज रिपोर्ट भी पढ़ी थी।

फोन की फोरेंसिक जांच से खुलासा हुआ है कि सिया ने हत्या के लिए कौन सा जहर इस्तेमाल किया जाए और पुलिस पूछताछ का सामना कैसे करें और कैसे बचा जाए, इसके बारे में भी सर्च किया था। इसके अलावा, सिया ने ChatGPT से सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मैसेज भी ड्राफ्ट किए थे। जैसे "इसे और इमोशनल बनाओ।" इस सोशल मीडिया पोस्ट को हत्या के दो या तीन दिन बाद शेयर किया जाना था।

खाटू श्याम मंदिर में सिया-चेतन की वरमाला वाला फोटो बरामद

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में सिया और चेतन की वरमाला बदलते हुए एक फोटो मिली है। हालांकि उनके बीच औपचारिक शादी का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने इस फोटो को चार्जशीट में शामिल किया है, ताकि यह साबित किया जा सके कि सिया और चेतन दोनों एक दूसरे से प्यार में थे और केतन उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था।

तीसरे आरोपी रितेश हांगे ने रची थी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की साजिश

पुणे पुलिस की जांच में चेतन के दोस्त बीड निवासी रितेश हांगे की पहचान तीसरे मुख्य आरोपी के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक रितेश को केतन की हत्या के बारे में जानकारी थी और वह पूरी साजिश में शामिल भी था। केतन की हत्या के बाद, चेतन चौधरी पुणे गया और सबसे पहले 'इंजीनियर्स कैफे' में रितेश से मिला।

पुलिस के अनुसार, रितेश ने बेंगलुरु में एक दोस्त से संपर्क किया था ताकि केतन को अपंग बनाने या उसकी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग करवाने का इंतजाम किया जा सके, लेकिन उस दोस्त ने मना कर दिया। पुलिस ने रितेश के बेंगलुरु वाले दोस्त का बयान दर्ज कर लिया है।

Keetan Agarwal Murder Case siya goyal chetan chaudhary
पुणे की वैष्णवी ने रात 9 बजे रोते हुए मां को किया फोन, फिर 11:30 बजे पति ने सास-ससुर को दी धमकी; सुबह मिली लाश

सिया और चेतन न्यायिक हिरासत में

बता दें कि 18 जून को लोहागढ़ किले से खाई में गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। शुरू में इस घटना को एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या थी। इस मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब रितेश हिंगे की गिरफ्तारी के बाद, हत्या की साजिश में उसकी असल भूमिका और क्या इसमें कोई और भी शामिल था, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com