इगतपुरी गुड्स शेड से ऑटोमोबाइल लोडिंग (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू

Igatpuri Goods Shed: मिशन गति शक्ति के तहत मध्य रेल ने इगतपुरी गुड्स शेड से पहली एनएमजी रेक लोडिंग शुरू की है। महिंद्रा की 100 कारों को उत्तर पूर्व रेलवे के लिए रवाना किया गया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mission Gati Shakti: मध्य रेल ने मिशन गति शक्ति के तहत माल ढुलाई परिचालन को मजबूत करते हुए नाशिक के नजदीक नए गुड्स शेड इगतपुरी से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग प्रारंभ की है। इस सेवा के लिए प्रथम इंडेंट M/s ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCOI) द्वारा दिया गया, जिससे क्षेत्र में लॉजिस्टिक दक्षता के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

महिंद्रा की 100 गाड़ियां हुईं लोड

इगतपुरी से पहली बार कुल 100 कारों को 25 एनएमजी (न्यू मॉडिफाइड गुड्स) वैगनों में लोड किया गया। इन वैगन को वाहनों के सुरक्षित एवं कुशल परिवहन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। यह रेक उत्तर पूर्व रेलवे के नौतनवा गुड्स टर्मिनल के लिए प्रेषित की गई है, जिससे प्रति रेक लगभग 17,16,750/- का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। लोड किए गए वाहन नासिक स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा संयंत्र से प्राप्त विभिन्न मॉडलों के हैं।

इगतपुरी गुड्स शेड के उपयोग से नासिक औद्योगिक क्षेत्र के निर्माताओं को एक सुलभ एवं सुव्यवस्थित लोडिंग प्वाइंट उपलब्ध हुआ है, जिससे परिवहन समय एवं लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने बताया कि इगतपुरी गुड्स शेड को ऑटोमोबाइल लोडिंग हेतु अधिसूचित करना मध्य रेल के माल ढुलाई विविधीकरण के प्रयासों का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल उद्योग को एंड-टू-एंड समाधान प्रदान किया जा रहा है।

सड़क परिवहन की तुलना आसान

सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ हाईवे की भीड़ को कम करने में सहायक है। इससे समय एवं ईंधन की बचत भी होगी। ऑटोमोबाइल परिवहन में सड़क से रेल की ओर स्थानांतरण, थोक लॉजिस्टिक्स के लिए अधिक टिकाऊ, तेज एवं किफायती विकल्प सिद्ध हो रहा है। बताया गया कि मध्य रेल का मुंबई मंडल गति शक्ति दृष्टिकोण के अंतर्गत अपने माल ढुलाई हिस्सेदारी को बढ़ाने हेतु नए कमोडिटी एवं बाजारों की निरंतर पहचान कर रहा है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की