नागपुर स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
मुंबई

मुंबई से छपरा और पुणे से जयपुर जाना होगा आसान! मध्य रेल चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

Mumbai Chhapra Special Train: मध्य रेल मुंबई-छपरा और खड़की-खातीपुरा के बीच 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें ट्रेन नंबर, तारीख, रूट, स्टॉपेज और बुकिंग की पूरी जानकारी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने हेतु मध्य रेल 6 विशेष ट्रेनें चलाएगा।

  • मुंबई-छपरा और खड़की-खातीपुरा के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का रूट और टाइमिंग तय है।

  • इन विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षित श्रेणियों की बुकिंग 14 नवंबर से शुरू हो रही है।

Mumbai to Chhapra Train Schedule: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 6 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें एलटीटी, मुंबई और छपरा के बीच तथा खड़की और खातीपुरा (जयपुर) के बीच संचालित की जाएंगी।

रेलवे की इस पहल से उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

मुंबई-छपरा के बीच चार फेरी

मध्य रेल के अनुसार, इन 6 सेवाओं में मुंबई-छपरा के बीच चार और खड़की-खातीपुरा के बीच दो सेवाएं शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 05084 स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 और 23 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05083 स्पेशल छपरा से 16 और 21 नवंबर को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां होगा स्टॉपेज

इन ट्रेनों का ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोमती नगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, गोपालगंज और मशरख सहित कई स्टेशनों पर होगा।

इन ट्रेनों में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी और 16 स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

खड़की-खातीपुरा के बीच दो स्पेशल सेवाएं

ट्रेन संख्या 09730 खड़की से 16 नवंबर को सुबह 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09729 खातीपुरा से 15 नवंबर को सुबह 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7 बजे खड़की पहुंचेगी।

इनका ठहराव लोनावला स्टेशन, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और गांधीनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इनमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

14 नवंबर को होगी बुकिंग

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05084 और 09730 के लिए आरक्षण 14 नवंबर 2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों के टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे।

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा