छठ पर राज ठाकरे की MNS के दो रूप: एक तरफ छठ गीतों का विरोध, दूसरी ओर मालाड में नगरसेविका ने लगाए स्वागत पोस्टर

MNS on Chhath Puja: मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों के विरोध के बीच मालाड पूर्व में MNS नेताओं ने छठ व्रतियों के स्वागत में बैनर लगाए और पूजा के लिए कृत्रिम तालाब बनवाए।
MNS corporator Chhath Welcome Posters
मनसे नगरसेविका सुरेखा परब लोके ने छठ पूजा के स्वागत में बैनर लगाएसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मनसे नगरसेविका सुरेखा परब लोके ने छठ पूजा के स्वागत में बैनर लगाए

  • मनसे नगरसेविका ने श्रद्धालुओं के लिए कृत्रिम तालाब बनवाए

  • मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने का विरोध

MNS corporator Chhath Welcome Posters: मुंबई में छठ महापर्व को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच मालाड पूर्व से एक अलग तस्वीर सामने आई है। एक तरफ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी छठ गीत बजाए जाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विरोध जताया, वहीं दूसरी ओर मालाड पूर्व में मनसे की नगरसेविका सुरेखा परब लोके और मनसे नेता एडवोकेट भास्कर परब की ओर से छठ महापर्व के स्वागत में लगाए गए बैनर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन बैनरों के साथ ही क्षेत्र में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए जगह-जगह कृत्रिम तालाब भी तैयार कराए गए हैं।

मालाड पूर्व छठ पूजा के लिए कृत्रिम तालाब बनाए

मालाड पूर्व के विभिन्न इलाकों में छठ पूजा के लिए की गई व्यवस्थाओं से स्थानीय उत्तर भारतीय समाज में खुशी देखी जा रही है। कृत्रिम तालाबों के माध्यम से व्रतियों को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा के लिए दूर-दराज के जलाशयों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने में सहूलियत मिलेगी।

मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय मनाता है छठ महापर्व

छठ महापर्व बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित देश के कई राज्यों में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। मुंबई में भी उत्तर भारतीय समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना की जाती है। ऐसे में महानगर के अलग-अलग इलाकों में पूजा के लिए उचित व्यवस्था करना श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है।

MNS corporator Chhath Welcome Posters
NCP विलय की चर्चाओं से उद्धव गुट में खलबली! BJP नेता नवनाथ बन बोले- संजय राउत की हालत शोले के असरानी जैसी

मनसे नगरसेविका ने लगाए छठ महापर्व के स्वागत बैनर

मालाड पूर्व में नगरसेविका और स्थानीय मनसे नेता की ओर से छठ महापर्व के स्वागत में बैनर लगाने तथा कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था किए जाने की स्थानीय लोगों के बीच चर्चा हो रही है। रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों को लेकर मनसे के विरोध के बीच पार्टी की स्थानीय जनप्रतिनिधि की इस पहल को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। इससे छठ पर्व के आयोजन को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है।

राज ठाकरे ने छठ गीतों का विरोध क्यों किया था?

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी छठ गीत बजाए जाने को लेकर विवाद सामने आया था। मनसे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली पर भोजपुरी गीत बजाने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 13 नवंबर को इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा के मुद्दे के जरिए महाराष्ट्र में मराठी और उत्तर भारतीय समुदायों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर छठ पूजा को सांस्कृतिक अतिक्रमण के रूप में पेश करने वाले वीडियो और रील प्रसारित किए जा रहे हैं।

MNS corporator Chhath Welcome Posters
छठ पूजा बयानबाजी के बीच राज ठाकरे की MNVS का खुला संदेश, कल्याण में लगे पहले मराठी वाले बैनरों से गरमाई सियासत

मनसे ने रेलवे स्टेशनाें पर भोजपुरी गीत रुकवाए

राज ठाकरे ने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाए जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि मनसे ने इसका विरोध कर इसे रुकवाया। उन्होंने मराठी समाज और मनसे कार्यकर्ताओं से राजनीतिक उकसावे में नहीं आने तथा सतर्क रहने की अपील की थी। उनके अनुसार धार्मिक आयोजनों के नाम पर सांस्कृतिक टकराव पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

राज ठाकरे के बयान में छठ पूजा के आयोजन से अधिक रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने और इस मुद्दे के कथित राजनीतिक इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई थी।