UP-Bihar Special Trains: दिवाली-छठ के बाद भी घर लौटने की टेंशन खत्म! पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें

Western Railway Special Trains: पश्चिम रेलवे 15 और 16 नवंबर को यूपी-बिहार के लिए 8 वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानिए गोरखपुर, राजगीर, गया, बरौनी और रक्सौल समेत सभी रूट, टाइमिंग और बुकिंग की जानकारी।
western railway 8 special trains up bihar november
स्पेशल ट्रेन (सोर्स: साेशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पश्चिम रेलवे द्वारा 15 और 16 नवंबर को आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • ये स्पेशल ट्रेनें बांद्रा, वलसाड, उधना और अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश व बिहार जाएंगी।

  • सभी ट्रेनों में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच की सुविधा मिलेगी।

UP Bihar Special Train List: त्योहारी सीजन में अपने घर गांव जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।

पश्चिम रेलवे 15 और 16 नवंबर 2026 को आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस, वलसाड, उधना, प्रतापनगर और अहमदाबाद से रवाना होकर उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों तक पहुंचेंगी।

इन आठ रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, इन सभी ट्रेनों का एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा।

बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल (09113) 15 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, लखनऊ और गोंडा समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

वलसाड–राजगीर स्पेशल

(09063) 15 नवंबर को सुबह 8:45 बजे वलसाड से प्रस्थान कर 16 नवंबर को रात 10:30 बजे राजगीर पहुंचेगी। ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना और नालंदा से होकर गुजरेगी।

वलसाड–समस्तीपुर स्पेशल

वलसाड–समस्तीपुर स्पेशल (09067): 15 नवंबर को रात 10:20 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 10 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में भुसावल, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

उधना–गया स्पेशल

उधना–गया स्पेशल (09081) 15 नवंबर को शाम 7:45 बजे उधना से चलकर 17 नवंबर को रात 12:45 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू जंक्शन और सासाराम सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह उधना–बरौनी स्पेशल (09089): 15 नवंबर को रात 9:45 बजे प्रस्थान कर 17 नवंबर को सुबह 7:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

रास्ते में बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में ठहराव होगा उधना से झंझारपुर स्पेशल (09061): 16 नवंबर को रात 9:45 बजे रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह 10 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी शामिल हैं।

western railway 8 special trains up bihar november
मुंबई में सरकारी आवास का इंतजार होगा खत्म! पवई में अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे 256 फ्लैट

प्रतापनगर–रक्सौल स्पेशल

प्रतापनगर–रक्सौल स्पेशल (09133) 16 नवंबर को रात 11:50 बजे रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। ट्रेन वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर और नरकटियागंज सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

अहमदाबाद–मधुबनी स्पेशल

अहमदाबाद–मधुबनी स्पेशल (09431): 15 नवंबर को सुबह 10:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर 17 नवंबर को रात 1:40 बजे मधुबनी पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में आनंद, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, सतना, प्रयागराज, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा शामिल हैं।

western railway 8 special trains up bihar november
मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक मिडी बसें, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा, बुकिंग शुरू

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, सभी आठ स्पेशल ट्रेनों में शयनयान (स्लीपर) श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। सभी ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित होंगी।