सीबीआई प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

रिलायंस होम फाइनेंस घोटाला: CBI ने दाखिल की दूसरी चार्जशीट, 7,429 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का आरोप

Reliance Home Finance Case: सीबीआई ने रिलायंस होम फाइनेंस मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इसमें 3 वरिष्ठ अधिकारियों और 7 कंपनियों समेत 11 आरोपियों पर ₹7,429 करोड़ के फंड डायवर्जन का आरोप है।

रूपम सिंह

CBI Second Chargesheet Reliance Home Finance Limited: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट 1 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित CBI मामलों की विशेष अदालत में दाखिल की गई। इसमें 11 आरोपियों को नामजद किया गया है।

3 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम

चार्जशीट में RHFL के निदेशक एवं CFO अमित बापना, रिलायंस कैपिटल के ग्रुप MD एवं वाइस चेयरमैन अमिताभ झुनझुनवाला और रिलायंस पावर के CFO सुरेश नागराजन के नाम शामिल हैं। इसके अलावा RHFL के वैधानिक ऑडिटर और चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय नपावालिया को भी आरोपी बनाया गया है।

7 कंपनियां भी आरोपी

CBI की दूसरी चार्जशीट में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट, रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स, रिलायंस मीडिया वर्क्स फाइनेंशियल सर्विसेज और कुंजबिहारी डेवलपर्स को भी आरोपी बनाया गया है।

7,429.16 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का आरोप

CBI के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है कि RHFL ने कर्ज के रूप में 7,429.16 करोड़ रुपये जुटाए थे। एजेंसी का आरोप है कि इस रकम को मध्यस्थ और कंड्यूट कंपनियों के जरिए रिलायंस ADA ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में कथित तौर पर डायवर्ट किया गया। CBI के मुताबिक, यह लेनदेन कर्जदाताओं की तय शर्तों के उल्लंघन में किया गया।

बैंकों को नुकसान का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक, कथित फंड डायवर्जन से ऋण देने वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों को नुकसान हुआ, जबकि संबंधित आरोपियों और कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचा। मामले में आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

यूनियन बैंक की शिकायत पर शुरू हुई जांच

CBI ने यह मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जिसे पहले आंध्रा बैंक के नाम से जाना जाता था, और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों के कंसोर्टियम की शिकायतों के आधार पर दर्ज किया था। 9 जुलाई 2026 को एजेंसी ने RHFL मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच

CBI के मुताबिक, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है। एजेंसी ने अलग-अलग रिलायंस ग्रुप मामलों में अब तक कई चार्जशीट दाखिल की हैं और जांच आगे भी जारी है।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर