कुंभ टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी(pic credit; social media) 
मुंबई

हवाई जहाज में मुलाकात बनी ठगी की जड़! कुंभ टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारी से 12.80 लाख की धोखाधड़ी

Mumbai Crime News: मुंबई के इवेंट कारोबारी से कुंभ मेले का टेंडर दिलाने के नाम पर 12.80 लाख की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को केंद्र-राज्य सरकार का अधिकारी बताकर झांसा दिया। 

सोनाली चावरे

Kumbh Tender Fraud: अंबोली पुलिस ने एक ऐसे ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने खुद को केंद्र और राज्य सरकार का बड़ा अफसर बताकर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक को लाखों का चूना लगाया। आरोपी का नाम आशुतोष उपाध्याय है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अजय मोड़गिल (इवेंट कंपनी मालिक) की आरोपी से मुलाकात 2 मई 2024 को लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट में हुई थी। बातचीत के दौरान आशुतोष ने खुद को सामाजिक न्याय और सक्षमीकरण मंत्रालय (भारत सरकार) का बोर्ड मेंबर और महाराष्ट्र सरकार का विशेष कार्यकारी अधिकारी (SEO) बताकर प्रभावित किया। इतना ही नहीं, उसने अपने विजिटिंग कार्ड दिखाकर अपनी बात को पुख्ता किया।

आरोपी ने दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की आयोजन समिति का आधिकारिक प्रतिनिधि है। उसने अजय को भरोसा दिलाया कि उसकी कंपनी को मेले के लिए करोड़ों रुपये का टेंडर दिलाया जा सकता है। लेकिन शर्त यह रखी कि पहले पंजीकरण शुल्क के तौर पर 12.80 लाख रुपये जमा करने होंगे।

अजय मोड़गिल इस झांसे में आ गए और रकम जमा कर दी। लेकिन जब उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया और काम शुरू होने की जानकारी मांगी, तो आशुतोष लगातार टालमटोल करता रहा। शक गहराने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अंबोली पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस