कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC का बड़ा एक्शन: मुंबई में 400+ प्रॉपर्टी जब्त, टैक्स नहीं भरा तो नीलामी की तैयारी; तुरंत चेक करें डिटेल

BMC Tax Deadline 2026: बीएमसी ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों पर शिकंजा कस दिया है। 6,922 संपत्तियों पर रोक और 210 की नीलामी प्रस्तावित है। 31 मार्च तक भुगतान न करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

आकाश मसने

BMC Property Tax Recovery: अगर आप मुंबई में रहते हैं और आपने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) जमा नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बकाया कर की वसूली के लिए अब तक का सबसे कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बीएमसी प्रशासन ने शहर भर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करते हुए हजारों संपत्तियों पर शिकंजा कस दिया है।

हजारों संपत्तियां रडार पर, नीलामी की तैयारी

बुधवार को बीएमसी मुख्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मनपा ने अब तक 6,922 संपत्तियों पर रोक लगा दी है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, प्रशासन ने 483 संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया है और 210 संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी प्रस्तावित कर दी गई है।

31 मार्च 2026 की डेडलाइन

डॉ. अश्विनी जोशी ने कड़े शब्दों में कहा है कि जिन संपत्ति धारकों ने अब तक अपने बकाये का भुगतान नहीं किया है, उनके पास 31 मार्च 2026 तक का समय है। यदि इस समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं किया गया, तो संपत्ति ज़ब्ती के साथ-साथ भारी दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

वसूली का लक्ष्य और अब तक की प्रगति

बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 100% संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य रखा है। 10 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 6,024 करोड़ रुपये यानी लगभग 82.05 प्रतिशत संपत्ति कर की वसूली हो चुकी है। जब्ती की कार्रवाई शुरू होते ही संपत्ति मालिकों में हड़कंप मच गया है। अब तक 2,888 मालिकों ने डर के चलते 784 करोड़ 32 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा कर दिया है।

बीएमसी के कर निर्धारण एवं संकलन विभाग के कर्मचारियों को फील्ड पर उतरकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी लोगों को भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि अंतिम दिनों की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह