तेजस्वी घोसालकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे गुट को झटका, तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल

Maharashtra Nikay Chunav: बीएमसी चुनाव की घोषणा के साथ ही उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी (शिवसेना) को झटका लगा है। पूर्व नगरसेवक तेजस्वी घोसालकर ने इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश किया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव की घोषणा के साथ ही (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगरसेवक तेजस्वी घोसालकर ठाकरे गुट से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम और एमएलसी प्रवीण दरेकर की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश किया। तेजस्वी ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक दिवंगत अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं। उन्होंने ठाकरे गुट छोड़ने का कारण बताया कि में साल 2017 में शिवसेना के टिकट पर नगरसेवक चुनी गई थी। मेरा ठाकरे गुट छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला बहुत मुश्किल था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उम्मीदें

इस फैसले के पीछे कई बाते हैं, लेकिन मैं अभी इस बारे में बात नहीं कर सकती, जिस पार्टी ने मुझे पहचान दी। उसे छोड़ने का मुझझे बहुत दुया है। लेकिन मैंने यह फैसला अपने वार्ड में विकास के काम के लिए लिया है। इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई हूं, मेरे पति अभिषेक की हत्या हुई है।

सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जांच जल्दी होगी और मेरे परिवार को इंसाफ मिलेगा। मुझे सीएम देवेंद्र फडणवीस से काफी उम्मीदें हैं। पार्टी और वरिष्ठ नेता मुझे जो जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे पूरा करूंगी। तेजस्वी के ससुर और ठाकरे गुट के नेता विनोद घोसालकर ने कहा कि अगर मेरा बेटा अभिषेक होता, तो यह सब नहीं होता। बेटे और बहू में फर्क होता है।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान