मुंबई अतिक्रमण सोर्स-सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में पैदल यात्री प्रथम अभियान तेज, कुर्ला में फुटपाथ से 4 स्टॉल, 8 रैंप और 4 पान टपरियां हटाईं

Mumbai BMC Encroachment Drive: बीएमसी ने 'पेडेस्ट्रियन फर्स्ट' अभियान के तहत कुर्ला एल वार्ड में फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए। 3 चरणों में मुंबई के सभी वार्डों के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे।

रूपम सिंह

Mumbai Pedestrian First Campaign: मुंबई के फुटपाथों को अनधिकृत फेरीवालों और अतिक्रमणों से मुक्त कर आम नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने 'पैदल यात्री प्रथम' यानी 'पेडेस्ट्रियन फर्स्ट' विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कुर्ला एल वार्ड प्रशासन ने अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर फुटपाथों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमण और पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा बनने वाले निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद एल वार्ड के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त हो गए हैं, जिससे पैदल यात्रियों को राहत मिली है।

बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े के निर्देश और परिमंडल-5 की उपायुक्त संध्या नांदेडकर के मार्गदर्शन में एल वार्ड की सहायक आयुक्त अनिल जाधव के नेतृत्व में सोमवार को यह धड़क कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान फुटपाथ पर बनाए गए 4 अनधिकृत स्टॉल और दुकानें, गैरेज व शोरूम द्वारा बनाए गए 8 रैंप तथा 4 पान की टपरियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

शहर के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की होगी कार्रवाई

यह कार्रवाई सहायक अभियंता (परिरक्षण), अनुज्ञापन विभाग, अतिक्रमण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी तथा इमारत व कारखाना विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से की। कार्रवाई के लिए 1 जेसीबी, 4 डंपर, 2 गाड़ियां तथा करीब 20 से 25 कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

बीएमसी प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर पैदल यात्रियों के लिए निर्बाध और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

अवैध कब्जा हटाने तीन चरणों में होगा काम

  • पहले चरण में 5 फुटपाथ प्रत्येक वार्ड से अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे। रेलवे और मेट्रो स्टेशन के पास के फुटपाथ पर ध्यान केंद्रित होगा।

  • इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, मंदिर या मस्जिद और सरकारी ऑफिस के पास के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

  • दूसरे चरण में निजी प्रॉपर्टी और दूसरी एजेंसियों के तहत स्थित फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

  • फुटपाथ की लेवलिंग की जाएगी। रैप और अवैध स्ट्रक्चर को हटाने का काम किया जाएगा।

  • तीसरे चरण में हर वॉर्ड के 10 से 15% फुटपाथ का इंस्पेक्शन होगा। फुटपाथ पर यदि कोई अवैध निर्माण से संबंधित समस्या है, तो इसके लिए इंजीनियर जिम्मेदार होगा। हर हफ्ते सातों परिमंडल के उपायुक्त को फुटपाथ की रिपोर्ट सौपनी होगी।

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस