ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

Congress Protest Live: मुख्य चनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Congress Protest against CEC Gyanesh Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शनSource- AI

Gyanesh Kumar Controversy Live Updates: चुनाव आयोग में मतभेद के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे देश में चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के लिए गए सभी फैसलों और वोटर लिस्ट में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।

जंतर-मंतर पर AISA का प्रदर्शन

जंतर मंतर पर AISA की नेहा बोरा द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर भारी सुरक्षा बल तैनात किया है। प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य और प्रशांत भूषण को हिरासत में ले लिया।

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Congress Protest against CEC Gyanesh Kumar
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्य चनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com