बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai में पानी संकट से राहत: BMC खरीदेगी 22 नए वाटर टैंकर, जल आपूर्ति सुधारने की तैयारी

Mumbai में पानी आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए BMC ने 22 नए वाटर टैंकर खरीदने का फैसला किया है। इससे पानी की कमी और आपात स्थितियों में सप्लाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

BMC Mumbai Buy Water Tankers: मुंबई शहर में दैनिक पानी आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए मुंबई मनपा ने 10 हजार लीटर क्षमता वाले 22 पानी के वाटर टैंकर (जलवाहक) खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 करोड़ 44 लाख 19 हजार 468 रुपये खर्च किए जाएंगे।

इससे आवासीय इमारतों के साथ-साथ निजी कार्यों के लिए भी पानी की आपूर्ति करने में पालिका को मदद मिलेगी। मुंबई में वाटर टैंकरों की संख्या कम होने के कारण सोसायटी के निवासियों को समय पर मनपा के टैंकर नहीं मिल पाने की शिकायतें नगरसेवकों को लगातार मिल रही हैं।

इस मुद्दे को लेकर मार्च महीने में महापालिका सभागार में नगरसेवकों ने शहर में पानी आपूर्ति बढ़ाने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इसके अनुसार अब 22 नए वाटर टैंकर खरीदने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है।

मनपा का पानी आपूर्ति तंत्र होगा और सुगम

बीएमसी क्षेत्र में दैनिक कार्यों के अलावा मुख्य जलवाहिनी की मरम्मत, दूषित पानी की आपूर्ति, पानी की कमी, सार्वजनिक उत्सव, चुनावी कार्यक्रम, विभिन्न सरकारी कार्यक्रम तथा आपातकालीन स्थितियों में जलवाहकों की सेवा की मांग जल अभियंता विभाग और पालिका के विभिन्न विभागीय कार्यालयों के माध्यम से की जाती है।

वर्तमान में कार्यकारी अभियंता (परिवहन) के अधीन जल आपूर्ति उपविभाग में 37 पानी के टैंकर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से शहर, पश्चिम उपनगर और पूर्व उपनगरों के विभिन्न विभागों को पानी उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में टैंकरों की कमी के कारण कई विभागों में पानी आपूर्ति करने में बाधाएं आती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने 10 हजार लीटर क्षमता वाले 22 नए पेयजल टैंकर खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाएगा।

अब वाटर टैंकरों की संख्या 59 होगी

वर्तमान में मुंबई महापालिका के पास 37 वाटर टैंकर है, आपातकालीन परिस्थितियों में इनकी मांग काफी बढ़ जाती है। इसलिए सभी विभागों के लिए अतिरिक्त 22 टैंकर सक्षम अधिकारियों की मंजूरी से खरीदे जाएंगे। इन 22 नए टैंकरों के शामिल होने के बाद कुल टैंकरों की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें