- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Mumbai Budget 2026 27 Approved Development Fund Hike
BMC Budget 2026-27 को मंजूरी: 80,952 करोड़ का बजट, विकास निधि फिर शुरू
मुंबई में BMC के 2026-27 बजट को स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। 800 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ विकास निधि फिर शुरू की गई है, जबकि विपक्ष ने टैक्स और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

बीएमसी (फोटो क्रेडिट-X)
BMC Mumbai Budget 2026-27: बीएमसी के वर्ष 2026-27 के लगभग 80,952 करोड़ रुपये के बजट को सोमवार को स्थायी समिति की मंजूरी मिल गई। बजट पर चली विस्तृत चर्चा के बाद समिति ने इसमें 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी करते हुए इसे अंतिम रूप दिया।
अब यह प्रस्ताव 9 अप्रैल को महासभा के समक्ष अंतिम स्वीकृति के लिए रखा जाएगा, जहां औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। बता दें कि बीएमसी प्रशासन ने 25 फरवरी को यह बजट पेश किया था।
इस बार के बजट में सबसे अहम पहलू नगरसेवकों के लिए विकास निधि का प्रावधान है, जो करीब तीन वर्षों के अंतराल के बाद फिर से शुरू किया गया है। वर्ष 2021-22 में जहां 600 करोड़ रुपये की निधि निर्धारित की गई थी, वहीं इस बार इसे बढ़ाकर 800 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
इस राशि को BMC के 227 नगरसेवकों के बीच बांटने की योजना है, जिसके तहत प्रत्येक नगरसेवक को औसतन सालाना एक करोड़ रुपये तक की राशि मिल सकती है।
BMC महापौर निधि के तहत 100 करोड़ रुपये अलग से निर्धारित
- इसके अलावा जिन प्रभागों में विकास कार्यों की अधिक आवश्यकता है, वहां अतिरिक्त फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर निधि के तहत 100 करोड़ रुपये अलग से निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष राशि विभिन्न विकास परियोजनाओं के आधार पर वितरित की जाएगी।
- स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच करीब 313 करोड़ रुपये के वितरण का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि जिन नगरसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। कुल बजट में से लगभग 41,390 करोड़ रुपये शहर के बुनियादी ढांचे और अन्य विकास परियोजनाओं पर खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें :- BMC स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, 19 मुंबई पब्लिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी सेक्शन शुरू
विपक्ष ने उठाए सवाल, टैक्स में राहत देने की मांग
- बजट को लेकर विपक्ष ने कई सवाल भी उठाए है। कांग्रेस के नगरसेवक अशरफ आजमी ने आरोप लगाया कि मुंबई से भारी मात्रा में कर वसूली के बावजूद नागरिकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है, जो चिंता का विषय है। इसके अलावा, ‘जीरो प्रिस्क्रप्शन पॉलिसी’ को हटाए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
- आजमी ने बढ़ते प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर भी बीएमसी प्रशासन की आलोचना की। उनके अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स से होने वाली वसूली 2800 करोड़ रुपये से बढ़कर 5600 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे शहर छोड़ने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने सरकार से करदाताओं को राहत देने की मांग की। साथ ही, मराठी सिनेमा और थिएटर ‘को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ‘मनोरंजन कर से छूट देने की भी मांग की।
Bmc mumbai budget 2026 27 approved development fund hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













