रामदास आठवले (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Mayor को लेकर खींचतान तेज, आठवले ने भाजपा के हक में रखा तर्क

BMC Election 2026 में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली भाजपा को मुंबई का महापौर पद मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि गठबंधन में परंपरा के अनुसार बड़ी पार्टी को यह जिम्मेदारी मिलती है।

अपूर्वा नायक

Ramdas Athawale Statement On BMC Mayor: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुंबई के महापौर का पद मिलना चाहिए क्योंकि हाल में हुए बीएमसी चुनाव में उसने सबसे अधिक सीट जीती हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि विभिन्न दलों वाले गठबंधन में आम तौर पर सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी को महापौर का पद दिया जाता है।

उन्होंने अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 227 सदस्यीय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव में 89 सीट जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीट पर जीत हासिल हुई।

उन्होंने कहा, "यह भी तथ्य है कि शिवसेना के समर्थन के बिना भाजपा अपना महापौर नहीं बना सकती। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे चर्चा के बाद मुद्दे को सुलझा लेंगे।" मुंबई के महापौर पद को लेकर अटकलें उस समय तेज हो गई जब शिंदे ने अपने नवनिर्वाचित 29 पार्षदों को एक होटल में भेज दिया। इस बीच यह चर्चा भी है कि शिंदे चाहते हैं कि कम से कम पहले वाई साल तक के लिए बीएमसी महापौर का पद उनकी पार्टी को मिले।

आरक्षण का फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा

  • मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और महापौर पद किस श्रेणी में जाएगा इसका फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा। शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यह काम लॉटरी के जरिये राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में होगा।
  • महाराष्ट्र में महापौरों का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता है और यह पद रोटेशन के आधार पर आरक्षण के अधीन होता है। लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (एससी)। अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी श्रेणी, श्रेणी की घोषणा होने के बाद, पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं।

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर