बृहन्मुंबई महानगरपालिका (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज

BMC Identifies 147 Garbage Vulnerable Points: बढ़ते कचरे और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए बीएमसी ने 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स चिन्हित किए हैं। अब वार्ड स्तर पर विशेष कार्रवाई की तैयारी की गई।

अपूर्वा नायक

BMC Identifies 147 Garbage Vulnerable Points: बीएमसी ने महानगर में 147 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) चिन्हित किए हैं। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर इन पाइंट्स को खत्म करने की योजना बनाई गई है।

इसमें भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना अनुमति डंपिंग स्पॉट और बस्तियों के किनारे कचरे के ढेर शामिल हैं। बीएमसी ने फैसला किया है कि वार्ड-बेस्ड एक्शन प्लान के जरिए इनसे निपटा जाएगा। इसमें कचार इकट्ठा की सेवा बढ़ाना, निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना और लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने वाले जागरूकता अभियान चलाना शामिल हैं।

7000 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकला

बता दें कि हर दिन महानगर में 7000 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकलता है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स से इकट्ठा किया जाता है। यहां के रहवासी और पैदल चलने वाले लोग कचरा डालते हैं। आम तौर पर ये मार्केट या ऐसी बस्तियों में होते हैं जहां ज्यादा लोग आते-जाते हैं।

जगहों की पहचान की गई

  • जहां कचरा उठाने वाली गाड़िया नहीं पहुंच पाती है। इससे संबंधित विभाग और और लोगों को परेशानी होती है। यहां कीड़े-मकोड़ों और बदबू फैलती है। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 26 वार्ड के अधिकारियों ने चेंबूर, माहुल, देवनार, दादर और मालवानी में सबसे ज्यादा 147 जगहों की पहचान की है।
  • इसके अलावा वेस्ट वार्ड में छेड़ा नगर, चेंबूर और तिलक नगर जैसे इलाके शामिल हैं। पी/नॉर्थ वार्ड में 12 स्पॉट हैं, इनमें मालाड और मालवानी इलाके शामिल है।। जी/नॉर्थ वार्ड (दादर, धारावी) और एन वार्ड (घाटकोपर) में 10 और एम/ईस्ट (देवनार, मानखुर्द) और एफ/नॉर्थ (माटुंगा, सायन, वडाला) में 9 गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स हैं।

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी