संदीप देशपांडे ने शेयर किया पोस्ट (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

नहीं बटोगे तो भी पिटोगे...BMC चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वार, मनसे नेता ने BJP को दी खुली चेतावनी

Mumbai Poster War: BMC चुनाव से पहले मुंबई में पोस्टर वार तेज। मराठी भाषा विवाद पर MNS नेता संदीप देशपांडे का BJP पर तीखा हमला। संदीप देशपांडे ने पोस्टर जारी कर जंग की शुरुआत की।

प्रिया जैस

BMC Election 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन का सिलसिला भी बढ़ चुका है। बुधवार (24 दिसंबर) को उद्धव और राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय समाज पक्ष से नाता जोड़ लिया है।

इसी बीच अब एक और मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है। बीएमसी चुनाव से पहले मुंबई में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। BMC चुनाव को लेकर पोस्टर वार में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आगे आ चुका है। मनसे एक बार फिर बीएमसी चुनाव के लिए भाषा के मुद्दे को उठा रही है। महाराष्ट्र में फिर मराठी भाषा का मुद्दा गरमा रहा है।

संदीप देशपांडे ने पोस्टर का दिया जवाब

राज ठाकरे की मनसे के नेता संदीप देशपांडे का पोस्ट पोस्टर में लिखा- 'मराठी का अपमान करोगे तो बिना बंटे भी पिटोगे।'

संदीप देशपांडे ने बीजेपी पर साधा निशाना

मराठी गौरव विवाद पर MNS नेता के ट्वीट पर, MNS नेता संदीप देशपांडे ने कहा, "उन्होंने कुछ AI से बनाए गए बंदरों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें कथित तौर पर BJP ने बनाया है, और 'बांटोगे तो पिटोगे' नारे वाले पोस्टर लगाए हैं।"

संदीप देशपांडे ने आगे कहा, "मैं उन AI से बनाए गए बंदरों से साफ-साफ कहना चाहता हूं। अगर तुमने मराठी भाषा या मराठी संस्कृति का अपमान करने की कोशिश की, तो 'नहीं बांटोगे तो भी पिटोगे'।"

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद