आदित्य ठाकरे (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

BMC Chunav: आदित्य ने संभाली शिवसेना UBT की कमान, दिया 25 साल का फाइनेंशियल ब्यौरा, कहा- नोट चोर...

Maharashtra Politics: BMC चुनाव की कमान संभालते ही आदित्य ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला। आदित्य ने तीखा प्रहार करते हुए कहा वोट चोर, नोट चोर को शिवसेना सिखाएगी सबक।

प्रिया जैस

BMC Elections: बीएमसी चुनाव के लिए पार्टी की कमान शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के विधायक पुत्र आदित्य ने संभाल ली है। मंगलवार को वे वर्ली डोम में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन में शिंदे गुट पर जमकर बरसे। उन्होंने बीएमसी में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि जब बोट चोर, नोट चोर, क्रेडिट चोर आ जाए, तो क्या होता है एनाकोंडा।

इन वोट चोरों नोट चोरों को हम सबक सिखाएंगे। आदित्य ने कहा कि बीएमसी का खजाना खाली हो गया है। भ्रष्टाचार के कारण बीएमसी पर 2.5 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। यह सिर्फ मनपा का कर्ज नहीं है, यह सब हमारे सिर पर है क्योंकि हम टैक्सपेयर हैं। वोट चोर, नोट चोर, क्रेडिट चोर को रोकने की जरूरत है। अब 1 महीने बाद हमारा विजय दिवस है। हमें अपने कामों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सबको एक बार फिर याद दिलाना होगा कि हमने अपने शासनकाल में क्या काम किया है।

जो कहा वह कर दिखाया...

आदित्य ने कहा कि हमने जो कहा वह कर दिखाया। शायद पहला फील्ड हॉस्पिटल सिर्फ मुंबई में ही नहीं। बल्कि पूरे देश में उद्धव साहेब के आदेश के बाद बनाया गया था। यह डोम है, यहीं से हमने कोविड काल में जानें बचानी शुरू की, बीकेसी की खाली जगह अहमदाबाद जाने वाली बुलेट ट्रेन के लिए दे दी गई है।

उसी जगह पर उद्धव साहेब ने फील्ड हॉस्पिटल 1 और फील्ड हॉस्पिटल 2 और फिर दहिसर, मुलुंड, भांडुप में फील्ड हॉस्पिटल बनाए। यहीं से फेसबुक लाइय शुरू हुआ और प्रधानमंत्री, दूसरे मुख्यमंत्रियों सहित बाकी सबने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने हमारे धारावी मॉडल और मुंबई मॉडल की तारीफ की। इसके पीछे सिर्फ उद्धव बालासाहेब ठाकरे थे।

विधायक ठाकरे ने 25 साल का दिया फाइनेंशियल ब्यौरा

आदित्य ठाकरे ने ग्राफिक्स के जरिए 1997 से 2022 तक बीएमसी की फाइनेंशियल ब्यौरा देते हुए बताया कि साल 2022 में बीएमसी की तिजोरी में 92 हजार करोड़ रुपए जमा थे। हमने फाइनेशियल प्लानिंग में जो भी किया था, हमने कोई काम नहीं रोका।

हमने कहीं भी मुबईकरों पर टैक्स नहीं बढ़ाया था। हमने कहीं भी पैसा नहीं लूटा। हम जो प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे थे, उनमें 92 हजार करोड़ का हर रुपया दिखा रहे थे। प्लानिंग, पारदर्शिता में रहकर हम 92 हजार करोड़ तक पहुंचे, लेकिन 2022 में हमारी सरकार गिराने वाले गद्दार मुख्यमंत्री बन गए।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस