संजय राउत और संदीप राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

विक्रोली बना सियासी अखाड़ा, चुनावी मैदान में उतरेंगे संदीप राउत! भाई की उम्मीदवारी पर बोले संजय राउत

BMC Elections 2026: विक्रोली वार्ड 111 पर सस्पेंस बना हुआ है। संजय राउत के भाई संदीप राउत और NCP के धनंजय पिसल के बीच टकराव के आसार। जानें गठबंधन का नया समीकरण।

प्रिया जैस

Vikhroli Ward 111: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मतदाता सूची से जुड़े आवेदन भरने के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। इस बीच, मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है।

हालांकि, ठाकरे गुट या महायुति की ओर से अब तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के छोटे भाई संदीप उर्फ अप्पा राउत के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि संदीप राउत मुंबई के विक्रोली इलाके से बीएमसी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विक्रोली विधानसभा क्षेत्र संजय राउत के भाई सुनील राउत का क्षेत्र माना जाता है।

विक्रोली वार्ड को लेकर बढ़ी खींचतान

विक्रोली के जिस वार्ड से संदीप राउत के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं, उसी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने भी दावा ठोका है। ठाकरे भाइयों के बीच मुंबई में गठबंधन जरूर हुआ है, लेकिन कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह मुंबई नगर निगम चुनाव अकेले लड़ेगी।

एनसीपी (शरद पवार) फिलहाल उद्धव ठाकरे से बातचीत के जरिए गठबंधन की संभावनाएं टटोल रही है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि एनसीपी महाविकास आघाड़ी (MVA) के तहत मुंबई चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

हालांकि, MNS के गठबंधन में शामिल होने के बाद कांग्रेस के एमवीए से बाहर जाने के फैसले ने समीकरण जटिल कर दिए हैं। ऐसे में यह अभी तय नहीं है कि एनसीपी (शरद पवार) ठाकरे गुट के साथ गठबंधन करेगी या नहीं। यदि गठबंधन नहीं होता, तो विक्रोली से ठाकरे गुट के उम्मीदवार के तौर पर संदीप राउत का नाम सामने आ सकता है।

वार्ड नंबर 111 पर सबसे ज्यादा विवाद

विक्रोली के वार्ड नंबर 111 को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) गुट के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। एनसीपी के पूर्व नगरसेवक धनंजय पिसल पहले ही इस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज है कि संदीप राउत इसी वार्ड से मैदान में उतर सकते हैं।

संदीप राउत की उम्मीदवारी पर संजय राउत का बयान

अपने भाई की संभावित उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत ने कहा कि शरद पवार की एनसीपी के साथ बातचीत सकारात्मक रही है और गठबंधन में फिलहाल कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ सीटें MNS को दी गई हैं, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ है, लेकिन गठबंधन धर्म निभाना जरूरी है।

हालांकि, जब उनसे सीधे संदीप राउत की उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “मुझे संदीप राउत के बारे में जानकारी नहीं है, मुझे ऐसा नहीं लगता।” इसके बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संदीप राउत चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

BMC चुनाव 2026 का शेड्यूल

  • नामांकन पत्र वितरण: 23 दिसंबर से 30 दिसंबर
  • आवेदन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 2 जनवरी
  • चुनाव चिन्ह आवंटन व अंतिम सूची: 3 जनवरी
  • मतदान: 15 जनवरी
  • मतगणना व परिणाम: 16 जनवरी

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा