मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
मुंबई

नई AQI गाइडलाइन का असर, BKC बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर फिर शुरू हुआ काम

Mumbai में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए BMC की नई AQI गाइडलाइन लागू हो गई है। नियमों के पालन के बाद BKC बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से स्टॉप वर्क नोटिस हटा लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीएमसी की तरफ से लागू की गई नई एक्यूआई गाइडलाइन को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

इसी क्रम में बीएमसी के पर्यावरण विभाग के उपायुक्त अविनाश काटे ने शहर के कई निर्माणाधीन स्थलों का दौरा कर ठेकेदारों को नए नियमों की जानकारी दी और उनके पालन की स्थिति की समीक्षा की। बीएमसी प्रशासन ने नियमों के पालन के बाद बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए जारी किया गया 'स्टॉप वर्क नोटिस' भी वापस ले लिया है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में बुलेट ट्रेन परियोजना के ठेकेदार ने तय मानकों का पालन किया। साथ ही सड़क की नियमित सफाई से जुड़े निर्देशों को भी पूरा किया गया, जिसके बाद नोटिस वापस लेने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बीएमसी ने हाल ही में एक्यूआई सुधार को लेकर नई गाइडलाइन लागू की है, जिसके तहत निर्माण स्थलों के आसपास सड़क की सफाई की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदार की होगी। इसी के तहत उपायुक्त अविनाश काटे ने 6 से 7 कंस्ट्रक्शन साइट्स का निरीक्षण किया।

साफ- सफाई का दायरा किया गया है तय

पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीएमसी का उद्देश्य निर्माण कार्य रोकना नहीं, बल्कि ऐसा संतुलन बनाना है जिससे विकास कार्य भी जारी रहें और पर्यावरण को नुकसान भी न पहुंचे, नई गाइडलाइन के अनुसार, निर्माण स्थल के आकार के आधार पर सफाई का दायरा तय किया गया है।

4,000 वर्ग मीटर तक की साइट्स को दोनों और 100 मीटर तक सड़क की सफाई करनी होगी। 4,000 से 10,000 वर्ग मीटर तक के प्रोजेक्ट्स के लिए यह दायरा 200 मीटर होगा जबकि 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली साइट्स को दोनों ओर 500 मीटर तक सड़कें साफ रखनी होगी, बीएमसी का मानना है कि इन उपायों से शहर में वायु गुणवता में सुधार आएगा।

दिल्ली में पुलिस की गोली से घायल हुआ अमन गुर्जर, डी-कंपनी के कथित नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच तेज

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा